कौन हुआ बीमार, किनके बीच हुआ ब्रेकअप? पढ़िए Bollywood Bad News

केवल इस सप्ताह की बात करें तो हिंदी सिनेमा को झटका लगते जा रहा है, वैसे साल 2018 दुख भरा रहा है...

बॉलीवुड के लिए साल 2018 खुशियों से ज्यादा गम भरा रहा है। कभी खुशी, कभी गम यही तो जिंदगी है। केवल इस सप्ताह की बात करें तो हिंदी सिनेमा के लिए ये सप्ताह गम भरा रहा है। इरफान खान, सोनाली बेंद्रे के बाद रोमांटिक फिल्मों के शहंशाह ऋषि कपूर गंभीर बीमारी की चेपट में हैं। वहीं, बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल की बायोपिक कर रही श्रद्धा कपूर को डेंगू हो गया है। इसके अलावा ब्रेकअप की बात करें तो लंबे समय वाली जोड़ियां सिद्धार्थ मल्होत्रा-आलिया भट्ट और टाइगर श्रॉफ-दिशा पटानी ने अपने फैंस को निराश किया है।

अगर कपूर खानदान की बात करें तो उनके लिए यह साल और खास कर बीते कुछ दिन गम भरे रहे हैं। कपूर खानदान इन पलों को कभी नहीं भूला पाएगा। कपूर परिवार की खानदानी निशानी आरके स्टूडियो बिक गया। इसके बाद ऋषि कपूर बीमार पड़ गए और न्यूयॉर्क में इलाज करा रहे हैं। इसके एक दिन बाद ही इनकी मां कृष्णा राज कपूर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक बीमार बेबस बेटा यानी ऋषि कपूर अपनी मां के अंतिम दर्शन तक ना कर पाए। खैर, मौत तो सार्वभौमिक सत्य है। फिलहाल ऋषि कपूर का चेकअप चल रहा है। अब तो बीमारी के बारे में चेकअप रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।

डेंगू की चपेट में श्रद्धा कपूर
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘स्त्री’ जमकर कमाई कर रही है। इसी बीच उनको बैडमिंटन प्लेयर साइना नेहवाल के बायोपिक पर काम करने का मौका मिला। इन दो बड़ी खबरों ने फैंस को खुशी तो दी लेकिन फिलहाल डेंगू की खबर ने निराश कर दिया है। हालांकि इस वजह से बायोपिक की शूटिंग रोक दी गई है। श्रद्धा कपूर के हेल्थ का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। टीम का कहना है कि हेल्थ ठीक होने तक फिल्म की शूटिंग आगे नहीं बढ़ेगी। जानकारी के मुताबिक, 27 सितंबर को एक चाइल्ड एक्ट्रेस के साथ शूटिंग करने के बाद उनको लगा कि तबीयत खराब हो रही है। जिसके कारण उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां चेकअप के बाद पता चला कि डेंगू हो गया है। संभावना है कि दो दिन बाद वह दुबारा काम पर लौट आएंगी।

सिद्धार्थ का टूटा दिल
कभी आलिया भट्ट के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा में रहने वाले सिध्दार्थ मल्होत्रा इन दिनों ब्रेकअप के बाद फिर सुर्खियों में हैं। रिलेशनशीप में रहने के दौरान सिद्धार्थ ने आलिया को लेकर कभी बयान नहीं दिया। लेकिन अब एक इंटरव्यू के दौरान खुद ही आलिया के बारे में बता रहे हैं। वैसे आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के रिश्ते को लेकर काफी चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, फिल्मफेयर को दिए गए इंटरव्यू में सिद्धार्थ ने बताया, ‘वरुण धवन, आलिया भट्ट ने उनके साथ ही करियर की शुरुआत की थी। तीनों के बीच काफी गहरे संबंध हैं। ये रिश्ता हमेशा यूं ही यादगार रहेगा। हम तीनों ने बहुत सारे हसीन लम्हों को जीया और संजोया है। ये रिश्ता हमेशा रहेगा।’

तीन साल बाद दिशा और टाइगर का ब्रेक
टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी के रिश्ते को लेकर एक बार फिर अफवाहों का बाजार गरम है। बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी दोनों ब्रेकअप करने जा रहे हैं। लेकिन कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि दोनों अलग नहीं होंगे। यानी कि टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी रिश्ते को नया नाम देकर साथ ही रहेंगे। वैसे टाइगर श्रॉफ अपनी आने वाली फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर- 2 में काफी व्यस्त हैं। बागी-2 के बाद दोनों ही कलाकार चर्चा में आए थे। जानकारी के मुताबिक, टाइगर श्रॉफ और दिशा पटानी तीन साल से छिपकर डेट कर रहे थे। इस दौरान वह कई बार मिले। लेकिन अब दोनों इस रिश्ते में नहीं रहना चाहते हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच लंबे समय से झगड़ा भी चल रहा है।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.