करीना और सैफ अली खान अपने नवाब तैमूर को इस नाम से बुलाते है, देखिए

करीना और सैफ अली खान के बेटे तैमूर का निक नेम सुनकर चौंक जायेंगे आप

सैफ अली खान और करीना कपूर के साहबजादे तैमूर केवल उन्हीं के नहीं बल्कि सभी के लाडले हैं।  तभी तो उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है। वह झूला झूलें या दोस्तों के साथ मस्ती करें उनकी हर अपडेट पर सभी की नजर बनी रहती हैं। जबकि करीना कपूर खान के लाडले बेटे तैमूर का अब तक अापने सिर्फ एक ही नाम सुना होगा। अब उनका निकनेम सामने आया हैं। मॉम करीना और डैड सैफ तैमूर को घर पर टिम के नाम से बुलाते हैं।सोशल मीडिया पर भी उनका ये निकनेम वायरल हो रहा है। बता दे कि, करीना और सैफ ने कभी उनके ‘निक नेम’ का खुलासा नहीं किया। लेकिन हाल ही में अपनी फिल्म ‘कलाकांडी’ के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान सैफ ने बातों-बातों में तैमूर का निक नेम बता दिया। हाल ही में अपना पहला बर्थडे सैलिब्रेट करने वाले तैमूर की गिनती फेमस स्टार किड्स में की जाती है। वे अक्सर अपनी मॉम के साथ अलग-अलग जगहों पर स्पॉट होते रहते हैं।

 

बता दें कि तैमूर चाहे मॉम करीना के साथ हो या फिर डैड सैफ के साथ, मीडिया उनके फोटोग्राफ्स क्लिक करने के लिए तैयार रहती है। हाल ही में एक और नयी तस्वीर सामने आयी है, जिसमें तैमूर अपनी दादी शर्मिला के साथ पटौदी पैलेस में हैं और वह जमीन पर मैट पर बैठे हुए हैं और हाथों में केला लेकर खेल रहे हैं। वहीं करीना और सैफ लेट कर उन्हें देख रहे हैं. इस तस्वीर में दादी शर्मिला भी नजर आ रही हैं, जो तैमूर की शरारतों को देख रही हैं। मजेदार बात यह है कि अपनी मम्मी बेबो की तरह तैमूर का भी घर का बेहद प्यारा सा नाम है। तैमूर के मीडिया अट्रैक्शन को लेकर सैफ का कहना है, तैमूर, कपूर और पटौदी खानदान से बिलॉन्ग करता है।तैमूर के स्टारडम को लेकर सैफ का कहना है अभी वो छोटा है, उसका स्टारडम देखने के लिए अभी हम सभी को इंतजार करना पड़ेगा।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.