बॉलीवुड के ये स्टार यदि नहीं होते कलाकार, तो क्या होते? जानिए इनकी मजेदार जॉब प्रोफाइल

बॉलीवुड के कलाकार हम लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ हमारे जीवन पर काफी प्रभाव डालते हैं। अगर बॉलीवुड के ये सितारें एक्टर-एक्ट्रेस नहीं होते तो क्या होते? वो क्या काम करते?

सलमान खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण। (फोटोः इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के कलाकार हम लोगों का मनोरंजन करने के साथ-साथ हमें हंसाते हैं, रुलाते हैं और हमें प्यार भी करते हैं! उनके शानदार परफॉर्मेंस के साथ वे हमारे जीवन में एक स्थान भी बनाते हैं। वह हमारे जीवन को काफी हद तक प्रभावित भी करते हैं। हम उनके नक्शे कदम को भी फॉलो करते हैं। उनके स्टाइल, फैशन को अपनात हैं। लेकिन कभी आपने सोचा है, अगर बॉलीवुड के ये सितारें एक्टर-एक्ट्रेस नहीं होते तो क्या होते? वो क्या काम करते? हम आपको तस्वीरों के साथ बताएंगे कि वो क्या कर रहे होते…

सलमान खान
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान, जिन्होंने अपने करियर में कई सुपर हिट फिल्म दी हैं। उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर अपने आर्ट वर्क शेयर किया है। उनका पेंटिंग के प्रति प्यार और लगाव देखकर उनके फैंस ने उनकी तारीफें की है और अगर सलमान खान एक्टर नहीं होते तो निश्चित तौर पर वह एक चित्रकार यानि पेंटर होते।

दीपिका पादुकोण
जैसा कि आप सभी लोग जानते हैं कि दीपिका पादुकोण के पिता प्रकाश पादुकोण पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी रहे हैं। जब दीपिका पादुकोण मॉडलिंग और बॉलीवुड में नहीं आईं थी तब वह बैडमिंटन खेला करती थीं। वह बहुत ही अच्छा बैडमिंटन खेलती थीं। अगर वो एक्ट्रेस नहीं बनती तो निश्चित तौर पर वह बैडमिंटन खिलाड़ी होती।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट को अक्सर आपने कूकिंग करते हुए देखा होगा। रणबीर कपूर के 36वें जन्मदिन पर वह केक बनाते हुए भी नजर आईं थी। सोशल मीडिया पर उनकी किचन की फोटो भी शेयर की गई है। इस बात से अंदाजा लगाया है कि वह अगर फिल्मों में नहीं होती तो वह एक केक बनाने वाली लेडी हो सकती थीं।

रणबीर कपूर
रणबीर कपूर फुटबॉल को बहुत पसंद करते हैं। वह फुटबॉल मैच को फॉलो बी करते हैं। अक्सर सेलेब मैचों के दौरान अपने फुटबॉल स्किल्स को भी दिखाते हुए मैदान में दिखाई देते हैं। वह बर्सिलोना की फुटबॉल टीम को पसंद भी करते हैं और लियोनेल मेसी उनके फेवरेट फुटबॉल खिलाड़ी भी हैं। रणबीर कपूर अगर बॉलीवुड के स्टार नहीं होते तो पक्का एक फुटबॉलर होते।

शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी का नाम आते ही आप समझ सकते हैं कि वह अगर एक्ट्रेस नहीं होती तो क्या होतीं? जी हां। वह एक योगा गुरु होती। हम सभी जानते है कि शिल्पा शेट्टी फिटनेस को लेकर कितनी जागरुक हैं। वह अक्सर सोशल मीडिया पर अपने वर्कआउट वीडियो को शेयर करती रहती हैं। अगर वो एक्ट्रेस नहीं होती तो निश्चित तौर पर वह पॉपुलर योगा गुरु या टीचर होती।

सोनम कपूर
सोनम कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखने से पहले अपने आप को एक फैशन आइकॉन के रूप में स्थापित कर लिया था। वह अक्सर अपने स्टाइल और लुक की वजह से चर्चा में रही है। सोनम कपूर को बॉलीवुड की फैशन क्वीन कहा जाता है। अगर वह एक्ट्रेस नहीं होता तो निश्चित रूप से एक फैशन स्टाइलिस्ट होती है। हालांकि वह अब भी इसी अंदाज में दिखाई देती हैं।

कैटरीना कैफ
कैटरीना कैफ अगर एक्ट्रेस नहीं होती तो वह एक जिम ट्रेनर होती। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि वह अक्सर अपने जिम में वर्कआउट का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। कैटरीना कैफ अक्सर अपने आप को फिट रखती हैं।

शाहरुख खान
क्या आप जानते हैं शाहरुख खान के पास दो-दोस डॉक्टरेट की डिग्रियां हैं। हालाकि ये डिग्री उनको सम्मान में मिली है। वह अक्सर कई प्रसिद्ध यूनिवर्सिटीज में लेक्चर भी दे चुकें हैं। अगर वह एक एक्टर नहीं होते निश्चित तौर पर एक ब्रिलियंट प्रोफेशर होते।

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी। अगर वह बॉलीवुड में नहीं होती वह नासा में एक इंजीनियर होती। उन्होंने कई एजुकेशन फाउंडेशन के समर्थन में प्रचार भी किए हैं।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।