जाह्नवी कपूर के बर्थडे पर पापा बोनी कपूर ने दिया ऐसा गिफ्ट, आपको आ जाएगी अपने बचपन की याद

बोनी कपूर ने जाह्नवी के बर्थडे पर जो गिफ्ट दिया है उसे देखकर आपको अपने बचपन की याद आ जाएगी। इतना प्यारा गिफ्ट हर कोई पाना चाहेगा।

बोनी कपूर और जाह्नवी कपूर (फोटो:इंस्टाग्राम)

जाह्नवी कपूर आज 22 साल की हो गई हैं। 6 मार्च 1997 को जन्मीं ये एक्ट्रेस बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं। उन्होंने फिल्म ‘धड़क’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। आज इनके जन्मदिन के मौके पर सोनम कपूर से लेकर सारा अली खान तक, उनके करीबी और फैन अपने अपने तरीके से उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। यकीनन सबकी शुभकामना जाह्नवी के लिए स्पेशल होगा। लेकिन इन सबमें इस एक्ट्रेस को अपने बर्थडे पर जो सबसे प्यारा और स्पेशल गिफ्ट मिला है वो है उनके पापा बोनी कपूर का।

जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक चॉकलेट बॉक्स के साथ बोनी कपूर की एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उन्होंने बोनी कपूर के इस गिफ्ट को बेस्ट बताया है। इस गिफ्ट को लेकर अपनी खुशी जाहिर तो की ही साथ ही बाकियों को भी उनकी शुभकामनाओं और दुआओं के लिए धन्यवाद कहा।

सोनम ने कुछ इस तरह किया बर्थडे विश
आज सुबह जाह्नवी की चचेरी बहन और एक्ट्रेस सोनम कपूर ने एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। ये सोनम और जाह्नवी के बचपन की तस्वीर थी। इसमें जाह्नवी कपूर काफी छोटी हैं और सोनम ने उन्हें गोद में लिया है। इस फोटो के साथ सोनम ने अपने कैप्शन में ‘हैप्पी बर्थडे जानू’ लिखा है। कई मौकों पर सोनम और जाह्नवी की अच्छी बॉन्डिंग देखी गई है और ये बात साफ है कि ये दोनों बहनें एक दूसरे के काफी करीब हैं। सोनम के अलावा, सारा ने भी जाह्नवी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे की शुभकामना दी।

बर्थडे से एक दिन पहले किया काशी का दर्शन
जाह्नवी कपूर अपने बर्थडे से ठीक एक दिन पहले काशी गई थी। यहां उन्होंने गंगा आरती भी देखा। इसके साथ ही जाह्नवी ने यहां के चाट का भी मजा लिया। फिलहाल जाह्नवी लखनऊ में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये फिल्म कारगिल गर्ल कहे जानी वाली गुंजन सक्सेना पर बन रही है। इसके अलावा, जाह्नवी आपको करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ में भी नजर आएंगी।

वीडियो में देखिए जाह्नवी कपूर की 10 चौंका देने वाली बातें…

मुकेश कुमार गजेंद्र :प्रिंट, टीवी और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का समान अनुभव। सियासत, सिनेमा और समाज के बीच कुछ नया गुनने, बुनने और गढ़ने की कोशिश जारी। फिलहाल हिन्दी रश डॉट कॉम में बतौर संपादक कार्यरत।