बोनी कपूर ने बताया श्रीदेवी को सरप्राइज़ देने के बाद क्या हुआ उस रात

बोनी कपूर ने बताया क्या हुआ था उस रात

बोनी कपूर ने बताया क्या हुआ था उस रात

श्रीदेवी के निधन से केवल उनके परिवार के साथ-साथ पूरा बॉलीवुड सदमें में है| श्रीदेवी ने ऐसे अचानक सभी को अलविदा कहा है कि अभी भी लोग हैरान है| अचानक शनिवार देर रात उनके जाने की खबर आई तो पहले किसी को भी इस बात पर विश्वास नहीं हुआ| हालाँकि उनके परिवारवालों ने इस बात की पुष्टि कर दी है| हाल में ही श्रीदेवी दुबई में मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने पूरे परिवार के साथ गयी हुई थी| सभी परिवार वाले लौट आये लेकिन श्रीदेवी ने वहां पर कुछ दिन और रुकने का फैसला किया|

बोनी कपूर से बातचीत के बाद कोमल नाहटा ने एक ब्लॉग लिखा हैऔर फिर उसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है| कोमल नाहटा से बात करते हुए बोनी कपूर ने बताया है कि, 24 फरवरी की सुबह बोनी कपूर नेस रिदेवी को कॉल किया तो उन्होंने कहा कि वो उन्हें मिस कर रही हैं जिसके बाद जाह्नवी कपूर ने सुझाया कि उन्हें माँ को सरप्राइज़ देना चाहिए| तभी बोनी कपूर ने वापस दुबई जाने का फैसला किया|’

कोमल नाहटा ने ब्लॉग में लिखा है कि बोनी कपूर ने होटल से डुप्लिकेट चाभी लेकर श्रीदेवी का कमरा खोला और दोनों प्रेमियों की तरह गले लगकर मिले| जिसके बाद बोनी कपूर ने डिनर पर जाने का प्लान बनाया और श्रीदेवी तैयार होने के लिए बाथरूम में गयी| बोनी कपूर टीवी पर क्रिकेट देखने लगे| जिसके 20 मिनट बाद बोनी कपूर ने सोचा कि वो बाहर नहीं आ रही और बाहर डिनर की जगह पर बहुत भीड़ हो जाएगी ये सोचकर वह श्रीदेवी को आवाज़ देने लगे| वाटर का टैप खुला हुआ था लेकिन टब के बाहर एक बूंद भी पानी नहीं गिरा था| बोनी कपूर ने श्रीदेवी को आवाज़ दी तो उनके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई|

इसके बाद अंदाज़ा हुआ कि श्रीदेवी अब नहीं रही | न सिर्फ उनके परिवार को बल्कि पूरे देश को श्रीदेवी के जाने का गम है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।