बॉक्स ऑफिस: क्या पहले ही दिन सुशांत सिंह राजपूत की सोन चिड़िया को पिछाड़ देगी कार्तिक आर्यन की लुका छुपी?

आइए आपको बताते हैं कि रिलीज के पहले दिन ये दोनों फिल्में कितने करोड़ रूपये का बिजनेस कर सकती है। सबसे पहले बात कर लेते हैं दर्जनों अभिनेताओं से लेस सोन चिड़ियां फिल्म की। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा मनोज बाजपेई, रणवीर शौरी और भूमि पेडणेकर की भी अहम् भूमिकाएं हैं। फिल्म का बजट 38 करोड़ रूपये तक का बताया जा रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत की सोन चिड़िया और कार्तिक आर्यन की लुका छुपी फिल्म का पोस्टर

कल यानि शुक्रवार के दिन बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। सुशांत सिंह राजपूत की सोन चिड़िया और कार्तिक आर्यन की लुका छुपी। जाहिर है दोनों ही फिल्में एक ही दिन रिलीज हो रही है इसलिए इन दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर फर्क पडेगा ही। आइए आपको बताते हैं कि रिलीज के पहले दिन ये दोनों फिल्में कितने करोड़ रूपये का बिजनेस कर सकती है। सबसे पहले बात कर लेते हैं दर्जनों अभिनेताओं से लेस सोन चिड़ियां फिल्म की। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा मनोज बाजपेई, रणवीर शौरी और भूमि पेडणेकर की भी अहम् भूमिकाएं हैं। फिल्म का बजट 38 करोड़ रूपये तक का बताया जा रहा है। फिल्मी जानकारों के मुताबिक़ ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 8 से 9 करोड़ रूपये का बिजनेस कर सकती है। फिल्म की कहानी भी काफी इंट्रेस्टिंग है। कहानी चम्बल के बीहड़ की है। यहां मान सिंह के कई कुख्यात डकैतों का इतिहास रहा है। परम्परा और जरुरत के हिसाब से हथियार उठाना फिल्म की नीव है।

तो वहीं कार्तिक आर्यन की फिल्म लुका छुपी की बात करें तो आपको बता दें कि लीड रोल निभा रही हैं कृति सनोन। फिल्म की कहानी एक छोटे से शहर में रहने वाले लड़के और एक लड़की की कहानी है। इन्हे शादी करनी है पर पहले लिव इन में रहते हैं। ये जानने के लिए जिंदगी आगे बढ़ा सकते हैं या नहीं। फिल्म में उनके साथ पंकज त्रिपाठी, विनय पाठक और अपारशक्ति खुराना भी हैं। पहले इस फिल्म का नाम मथुरा लाइव रखने की बात चल रही थी क्योंकि कृति यहीं की रहने वाली हैं। ये फिल्म रिलीज के पहले दिन 10 करोड़ रूपये तक का कारोबार कर सकती है।

ये दोनों ही फिल्में अपनेआप में तोप हैं। एक तरफ डाकुओं की कहानी है तो एक तरफ छोटे से शहर के यंग जोड़े की कहानी। सुशांत सिंह राजपूत और मनोज बाजपेई का स्टारडम चल रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन भी युवाओं के दिलों की धड़कन बन चुके हैं। ऐसे में देखते हैं कौन किसे टक्कर देता है।

देखें सुशांत सिंह और कार्तिक आर्यन की तस्वीरें

देखें हिंदी रश का ताजा वीडियो 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।