Bypass Road Trailer: बायपास रोड का ट्रेलर रिलीज, व्हील चेयर पर बैठे नील नितिन मुकेश कैसे सुलझाएंगे ये रहस्य?

नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh), अदा शर्मा (Adah Sharma) सहित कई दमदार कलाकारों से सजी फिल्म बायपास रोड (Bypass Road Movie Trailer) का ट्रेलर सोमवार को रिलीज हो गया है।

बायपास रोड फिल्म का पोस्टर। (फोटो- इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड एक्टर नील नितिन मुकेश (Neil Nitin Mukesh) आखिरी बार साहो फिल्म में नजर आए थे। फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया था। नील की अगली फिल्म बायपास रोड है, जो 1 नवंबर को रिलीज हो रही है। सोमवार को फिल्म का कई रहस्यों से भरा ट्रेलर (Bypass Road Movie Trailer) रिलीज हो गया है। सस्पेंस-थ्रिलर इस फिल्म के लेखक भी नील नितिन मुकेश ही हैं। बतौर राइटर यह उनकी डेब्यू फिल्म है।

बायपास रोड फिल्म का 2 मिनट 54 सेकेंड का ट्रेलर आपको जरा भी हिलने नहीं देता है। फिल्म में नील नितिन मुकेश के किरदार का नाम विक्रम है। विक्रम हादसे का शिकार होने के बाद बाकी की जिंदगी व्हील चेयर पर गुजारने पर मजबूर है। विक्रम और सारा (शमा सिकंदर) का अफेयर होता है। सारा पेशे से मॉडल होती है और उसका कत्ल हो जाता है। पुलिस उसी के कत्ल की गुत्थी को सुलझाने में जुटी है और फिल्म की कहानी उस मर्डर से होते हुए कई रहस्यों को उजागर करती है।

बायपास रोड फिल्म की कास्ट

बायपास रोड फिल्म में अभिनेत्री गुल पनाग (Gul Panag) ने नील नितिन मुकेश की सौतेली मां का किरदार निभाया है। रजित कपूर (Rajit Kapoor) उनके पिता हैं। अदा शर्मा नील की लव इंटरेस्ट के रोल में हैं। फिल्म में सुधांशु पांडेय, मनीष चौधरी, एरोल मार्क्स और ताहिर शब्बीर भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। नील के भाई नमन नितिन मुकेश ने फिल्म का निर्देशन किया है। मदन पालीवाल की कंपनी ‘मिराज क्रिएशंस’ और नील की कंपनी ‘एनएनएम फिल्म्स’ ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 1 नवंबर, 2019 को रिलीज हो रही है।

नील नितिन मुकेश की बेटी की क्यूटनेस का दीवाना हुआ इंटरनेट, वायरल हुई ये तस्वीरें

देखिए बायपास रोड फिल्म का ट्रेलर…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।