CAA: अदनान सामी और पप्पू यादव के बीच ट्विटर वॉर, पप्पू यादव ने अदनान की नागरिकता पर उठाया सवाल

नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ देशभर में विरोध हो रहा हैं। इस बिच सेलिब्रिटीज को भी बक्शा नहीं जा रहा है। इस बार जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) की नागरिकता का जिक्र किया है।

अदनान सामी और पप्पू यादव की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

नागरिकता संशोधन एक्ट (CAA) के खिलाफ देशभर में विरोध हो रहा हैं। इस बिच सेलिब्रिटीज को भी बक्शा नहीं जा रहा है। इस बार जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने सिंगर अदनान सामी (Adnan Sami) की नागरिकता का जिक्र किया है। इस मुद्दे पर अदनान सामी और पापु यादव पर ट्विटर पर बहस होने लगी हैं।

पप्पू यादव ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा हैं- ‘अदनान सामी का नाम जानते हैं, पाकिस्तानी गायक, उन्हें मोदी सरकार ने 1 Jan 2016 को भारत की नागरिकता दी। अब आप बताइए जब एक पाकिस्तानी मुस्लिम को नागरिकता दी जा सकती थी, पहले भी हर शरणार्थी को नागरिकता देने का कानून था। तो #CAA किसलिए?आपको अपने ही देश में शरणार्थी बनाने के लिए आया है CAA।’

इस पर अदनान सामी रिप्लाई देते हैं की ‘पप्पू जी, आपको मेरी नागरिकता की जानकारी और तथ्य नहीं पता हैं। पहले इस पर रिसर्च करिए और अपने तथ्य सही करिए या शांत हो जाइए। आपकी अज्ञानता अभी उजागर नहीं हुई है। आपका ट्वीट बिल्कुल गलत सूचनाओं से भरा है। जय हिंद।’

उसी ट्वीट पर पप्पू यादव रिप्लाई करते है कि ‘अदनान सामी जी, गायक हो, चाटुकार मत बनो. तथ्य पर बात करो. आप पाकिस्तानी थे, आप एक मुसलमान हैं, मोदी सरकार के समय 1 Jan 2016 को नागरिकता आपको मिली या नहीं? जब आपको नागरिकता मिल सकती थी, तो अन्य पाकिस्तानी हिंदू, सिख, ईसाई शरणार्थी को भी मिल सकती थी? फिर नागरिकता संशोधन कानून क्यों?’

ऐसे में ये तो ज़ाहिर है कि एक दुसरे पर कीचड़ उछालने का कोई फायदा नहीं हैं। देशभर में विरोद करने के बाद भी ऐसे कई लोग हैं जो CAA का समर्थन करते हैं। हाल ही में भारतीय जनता पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून को समर्थन देने के लिए एक नंबर जाहिर किया है। उनका कहना है कि जो कोई भी कानून का समर्थन करता हैं वो 8866288662 पर मिस्ड कॉल करे।

देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो :