Cannes 2019: कान्स के रेड कार्पेट पर जादू बिखेरने के लिए दीपिका पादुकोण तैयार, फैंस भी कर रहे हैं इंतजार

Cannes 2019, ; दीपिका पदुकोण आज एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। इससे पहले हाल ही में संपन्न हुए मेट गाला इवेंट में आकर्षक बार्बी लुक में नजर आई थीं। उनके इस लुक को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था .मेट गाला इवेंट के बाद अब पूरी दुनिया उनके कान्स लुक का इंतजार कर रही है।

दीपिका पादुकोण का खूबसूरत अंदाज

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण 16 और 17 मई को कान्स फिल्म समारोह में रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखेरते हुए नजर आएंगी। दीपिका के प्रशंसक उनके इस लुक का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं एक्ट्रेस भी इस समारोह के लिए काफी उत्साहित नजर आईं। उनका एक वीडियो और तस्वीर सामने आया है, जिसमें वो कान्स में जाने के लिए तैयार होती हुई नजर आ रही है।

वहीं, दूसरी तरफ उनके फैंस की बेसब्री का अंदाजा उनके सोशल मिडिया अकाउंट को देख कर लगाया जा सकता हैं। दीपिका के फैंस एक अनोखे अंदाज़ में इंस्टाग्राम द्वारा अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों ने अपने फैंस पेज के नाम को बदलकर ‘कान्सवाले’ रखना शुरू कर दिया है। हालांकि, फैंस अपने पेज का नाम पहली बार नहीं बदल रहे हैं। इससे पहले दीपिका की शादी के समय उनके दुनिया भर से प्रशंसकों ने अपनी प्रोफाइल पिक्चर्स को बदल दिया था। अपने पेज का नाम ‘लड़कीवाले’ में बदल दिया था।

कान्स फिल्म समारोह के लिए तैयार होती दीपिका पादुकोण …

 

दीपिका पदुकोण आज एक ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं। इससे पहले हाल ही में संपन्न हुए मेट गाला इवेंट में आकर्षक बार्बी लुक में नजर आई थीं। उनके इस लुक को उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। लेडी गागा, रिहाना जैसी अन्य उपस्थितियों के बीच, बॉलीवुड की प्रमुख स्टार ने निश्चित रूप से भारत को अपने संसारिक विकल्पों और वैश्विक उपस्थिति के साथ ग्लोबल मैप पर एक अलग पहचान दिला दी है। मेट गाला इवेंट के बाद अब पूरी दुनिया उनके कान्स लुक का इंतजार कर रही है।

इस साल के कान्स फिल्म समारोह में दीपिका पादुकोण के साथ साथ कई अन्य बॉलीवुड एक्ट्रेस भी नजर आएंगी। इसकी शुरूआत टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने कर दिया हैं। इसके साथ ही सोनम कपूर, कंगना रनौत, ऐश्वर्या राय और डायना पेंटी जैसी अभिनेत्रियां भी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगी। दीपिका पादुकोण पहली बार 2010 में कान्स फिल्म समारोह का हिस्सा बनी थी।

यहां देखिए वीडियो, जिसमें दीपिका कान्स के लिए जाते हुए दिख रही हैं…

रत्नेश मिश्रा :बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था. इसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन खबरों के प्रति ललक ने जर्नलिस्ट बना दिया. बीटेक के बाद जर्नलिज्म किया. उसके बाद अब पत्रकारिता में ही मन रम गया है.