Cannes 2019: दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा और कंगना रनौत, जानिए कान्स में किस एक्ट्रेस ने जीता लोगों का दिल

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) या कंगना रनौत (Kangana Ranaut) कान्स फिल्म फेस्टिवल में तीनों एक्ट्रेस ने रेड कार्पेट पर वॉक किया। जानिए किस एक्ट्रेस ने अपने लुक से जीता लोगों का दिल।

कंगना रनौत, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा(फोटो:गेटी इमेज)

कान्स 2019 (Cannes 2019) में कल यानि 16 मई को बॉलीवुड की तीन बड़ी एक्ट्रेस ने एक के बाद एक अपने फैशन का जलवा रेड कार्पेट पर बिखेरा। बात करें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) कि तो डिजाइनर पीटर डूंडस के खूबसूरत क्रीम कलर के गाउन में दिखी। इसे उन्होंने चॉकलेट ब्राउन बो, ऐक्वाज़ारा के खूबसूरत स्टिलिटोज और हाई पोनीटेल से पेयर किया। वहीं, मेकअप के लिए एक्ट्रेस ने रिम्ड ड्रमैटिक लाइनर चुना जो उनके लुक को पूरी तरह कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने कल कान्स के लिए के लिए थाई-हाई स्लिट वाला स्ट्रेपलेस ब्लैक गाउन चुना। उनके गाउन पर कमर के पास लगे रेड स्टोन्स इसकी खूबसूरती और बढ़ा रहे थे। मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें, तो उन्होंने इसके लिए विंटेज लुक चुनते हुए साइट स्वेप्ट कर्ल, विग्ड लाइनर और न्यूड पिंक से अपना ये लुक कम्प्लीट किया। प्रियंका का ये लुक काफी स्टनिंग था।

वहीं, बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने इस रेड कार्पेट के लिए विंटेज लुक चुना। वो मधुर्या क्रिएशन की कांजीवरम साड़ी में दिखीं। इसे उन्होंने फाल्गुनी और शेन पिकॉक की कोर्सेट के साथ पेयर किया।  पर्पल कलर के ग्लव्स उनके लुक को और खास बना रहे हैं। कंगना ने अपने इस लुक से साबित कर दिया कि वो उन एक्ट्रेस में से एक हैं, जो अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करने से नहीं डरती हैं। उनका ये देसी अंदाज बेहद ग्लमैरस है।

हर बार की तरह दीपिका पादुकोण का लुक काफी बेहतरीन था। उनका मेकअप हो या हेयरस्टाइल सभी एक-दूसरे को परफेक्टली कॉम्प्लीमेंट कर रहे थे। कंगना रनौत ने भी बाकियों से अलग लुक चुनते हुए अपने देसी अंदाज से इंप्रेस किया। पर बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा का लुक इस इंटरनेशनल रेड कार्पेट के मुताबिक थोड़ा डल लगा। खैर ये तो हमारी राय थी। आपको इन तीनों एक्ट्रेस का लुक कैसा लगा और आपकी इस बारे में क्या कहना है कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

तस्वीरों में देखिए 9 साल में दीपिका का कान्स में लुक कितना बदल गया…

वीडियो में देखिए कान्स 2019 में हिना खान का ग्लैमरस डेब्यू…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।