Chiranjeevi Sarja: अभिनेता चिरंजीवी सरजा को देखते ही फुट फुटकर रोने लगी पत्नी मेघना राज, Video

Kannada actor Chiranjeevi Sarja Funeral video: एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें अंतिम दर्शन के लिए चिरंजीवी को उनके घर लाया गया है। चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज उन्हें देखते ही फुट फुटकर रोने लगती है। उनके पास जाकर उन्हें गले लगाती है और माथे पर चूमती है।

अभिनेता चिरंजीवी सरजा को देखते ही फुट फुटकर रोने लगी पत्नी मेघना राज

Kannada actor Chiranjeevi Sarja Funeral video: कन्नड़ अभिनेता चिरंजीवी सरजा (Chiranjeevi Sarja) का 39 वर्ष की आयु में बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर में हुआ। अंतिम संस्कार से पहले चिरंजीवी के शव को उनके घर लाया गया था, जहां उनके परिवार वाले और फैंस ने उनके आखरी दर्शन लिए। चिरंजीवी के कुछ वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें अंतिम दर्शन के लिए चिरंजीवी को उनके घर लाया गया है। चिरंजीवी सरजा की पत्नी मेघना राज उन्हें देखते ही फुट फुटकर रोने लगती है। उनके पास जाकर उन्हें गले लगाती है और माथे पर चूमती है। आपको बता दें, मेघना राज प्रेग्नेंट है और जल्द ही मां बनने वाली है। चिरंजीवी और मेघना राज का यह पहला बच्चा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मेघना और चिरंजीवी कुछ वक्त ये खुशी अपने फैंश के साथ शेयर करने वाले थे। हालांकि इंडस्ट्री के कुछ खास लोगों को प्रेग्नेंसी के बारे में पता है। चिरंजीवी के देहांत से परिवार समेत फिल्म इंडस्ट्री काफी सदमे में है। यहां देखें चिरंजीवी सरजा वायरल वीडियो- 

रिपोर्ट के मुताबिक, चिरंजीवी को शनिवार को सीने में दर्द महसूस हुआ था और रविवार को दिल का दौरा पड़ा। जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, उन्होंने हॉस्पिटल में ही आखरी सांस ली। आपको बता दें कि वह एक फ़िल्मी परिवार से आते थे। वे एक्टर ध्रुव सारजा के बड़े भाई थे। चिरंजीवी शादीशुदा थे। उनकी पत्नी का नाम मेघना राज है।

कन्नड़ एक्टर चिरंजीवी सरजा का दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत, सेलिब्रिटीज ने दी श्रद्धाजंलि

चिरंजीवी और मेघना ने करीब 10 साल एक दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी की। दो साल पहले यानी साल 2018 में ही शादी हुई थी।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: