अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह के पूर्व पति गोल्फर ज्योति रंधावा अवैध शिकार के आरोप में यूपी से गिरफ्तार

भारतीय गोल्फर (Golfer)और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह (Chitrangada singh) के पूर्व पति ज्योति रंधावा (Jyoti Randhawa) को अवैध शिकार के मामले में यूपी (UP) के बहराइच में गिरफ्तार ( Arrest) किया गया है। उनके साथ उनके दोस्त भी गिरफ्तार हुए हैं।

गोल्फर ज्योति रंधावा

भारतीय गोल्फर (Golfer)और अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह (Chitrangada singh) के पूर्व पति ज्योति रंधावा (Jyoti Randhawa) को अवैध शिकार के मामले में यूपी (UP) के बहराइच में गिरफ्तार ( Arrest) किया गया है। उनके साथ उनके दोस्त भी गिरफ्तार हुए हैं, जिनके पास से एक राइफल और जानवर की खाल जब्त की गई है। इनके उपर जंगली जानवरों के शिकार का आरोप है।

जानकारी के मुताबिक, यूपी के बहराइच में कतर्नियाघाट दुधवा टाइगर रिजर्व स्थित है। यहां ज्योति रंधावा अपने दोस्तों के साथ अवैध के लिए गए थे। इसकी जानकारी मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से हथियार और जानवरों की खाल मिली है।

दुधवा टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय निदेशक के मुताबिक, आरोपियों के पास से सांभर की खाल, 0.22 बोर की राइफल, लग्जरी गाड़ी और शिकार करने से संबंधित प्रतिबंधित उपकरण बरामद किए गए हैं। वन विभाग आरोपियों से पूछताछ कर रहा है। उनके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की तैयारी की जा रही है।

यहां देखिए गिरफ्तारी के बाद ज्योति रंधावा की तस्वीर (बाएं नीचे बैठे हुए)…

 

बताया जा रहा है कि नानपारा-लखीमपुर हाईवे से सटे खड़िया गांव में ज्योति रंधवा का एक फार्महाउस है। वह अक्सर अपने साथियों के साथ फार्महाउस में रुकते हैं। वह मंगलवार को अपने साथियों के साथ यहां आए थे। आज बुधवार को अपने साथी के साथ शिकार के लिए जंगल में गए हुए थे।

वन विभाग के मुताबिक, मोतीपुर रेंज के पास आज सुबह आरोपी शिकार करके अपने फार्म हाउस लौट रहे थे। इसी दौरान वन चौकी पर तैनात वनकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इसकी सूचना एसपीटीएफ को दी गई। टीम के पहुंचने पर वाहन की तलाशी ली गई। इसके बाद उन्हें ऑफिस लाकर पूछताछ की गई है।

बताते चलें कि फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह और गोल्फर ज्योति रंधावा की शादी साल 2001 में हुई थी। इसके बाद अवैध संबंधों के शक की वजह से दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच साल 2014 में तलाक हो गया। ज्योति-चित्रांगदा का एक बेटा है, जो कि फिलहाल अपनी मां के साथ रहा है।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

यहां देखिए चित्रांगदा सिंह की खूबसूरत तस्वीरें…

इस तस्वीर से नजर नहीं हटेगी…

 

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।