झगड़ा हुआ खत्म! चित्रांगदा सिंह एक बार फिर सुधीर मिश्रा के साथ काम करने को हुई राजी, ऐसे की दोनों ने नई शुरुआत

साल 2014 में हुए विवादित बहस के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) अपने गुरु सुधीर मिश्रा (sudhir mishra) के साथ वापस काम करने को तैयार हो गई है। खबरों की मानें तो दोनों अब पहले की तरह एक-दूसरे के साथ काम करने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं।

एक लंबे अंतराल के बाद चित्रांगदा सिंह-सुधीर मिश्रा एक साथ काम करते दिखाई देंगे (फोटो-इंस्टाग्राम)

साल 2014 में बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) को अपने गुरु सुधीर मिश्रा (Sudhir Mishra) से अचानक परेशानी होने लगी थी। जब हम खबरों की तह तक गए तो पता चला की बेवजह उनके करियर डिसिजन में बॉलीवुड डायरेक्टर सुधीर मिश्रा जरुरत से ज्यादा ही दखलअंदाजी करने लगे थे। जिसके कारण चित्रांगदा सिंह ने उनसे अचानक बात करनी बंद कर दी थी। जब चित्रांगदा सिंह को कमर्शियल सिनेमा की हवा रास आने लगी तो दोनों के बीच ये दरार साफ़ देखने को मिली। रूमर्स की मानें तो चित्रांगदा सिंह ने अपने मेंटोर सुधीर मिश्रा को यहां तक कह दिया था की उनको उनके इस बर्ताब से घुटन महसूस होने लगी है। लकिन अब जो हम आपको बताने जा रहे हैं उससे आपके होश उड़ जाएंगे जी हां अब चित्रांगदा सिंह को पांच साल बाद सुधीर मिश्रा की याद सताने लगी है और वो उनके साथ एक बार फिर काम करने को (Chitrangda Singh Back In Sudhir Mishra’s Company) तैयार हो गई हैं।

आपको बताते चलें की बॉलीवुड के जाने मानें डायरेक्टर सुधीर मिश्रा ने कुछ दिन पहले एक वीडियो बनाया था जिसमें उन्होंने कहा कि “हम एक दूसरे से बात क्यों नहीं करते हैं। इस दर्द को दूर करने और घृणा की बात करने के बजाय हम चीजों को और बेहतर बनाने या नई शुरुआत करने पर क्यों जोर नहीं देते।

आपको बता दें की सुधीर मिश्रा ने साल 2003 में चित्रांगदा सिंह से मुलाकात की थी। उस समय उन्हें चित्रांगदा सिंह का काम काफी पसंद आया। जिसके चलते उन्होंने एक से अधिक फिल्मों में उन्हें कास्ट किया था। वहीं साल 2005 में आई फिल्म हजारों ख्वाइशें ऐसी में उन्हें बतौर लीड एक्ट्रेस सुधीर मिश्रा के डायरेक्शन में काम करने का मौका मिला था। लेकिन इसके बाद साल 2014 में दोनों के बीच हुए परस्पर विवाद के बाद चित्रांगदा ने उनके साथ काम करने को मना कर दिया। कहा तो यहां तक जाता है की इस लड़ाई को अंजाम देने वाली फिल्म जोकर थी जहां चित्रांगदा सिंह ने एक आइटम नम्बर किया था। वहीं सुधीर मिश्रा उनकी छवि को भुनाने में लगे हुए थे क्यूंकि वो चित्रांगदा को फिल्म देसी बॉयज़ (2011) में साइन कर चुके थे।

खैर, अब पांच साल बाद सबकुछ सही होता नजर आ रहा है। एक बार फिर चित्रांगदा सिंह-सुधीर मिश्रा के साथ काम करने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। ऐसे में हम तो यहीं कहेंगे की, करियर को नजदीक से नीचे गिरता हुआ देख चित्रांगदा सिंह को फिर से सुधीर मिश्रा की याद आ गई है।

ये भी पढ़ें: सुपर 30 की सफलता पर ऋतिक रोशन ने याद की अपनी डेब्यू फिल्म, आनंद कुमार की बायोपिक को लेकर कही ये बात

यहां देखिए हिंदी रश का लेटेस्ट वीडियो…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।