जामिया विवाद के चलते दबंग 3 के गाने ‘हुड़-हुड़’ को किया गया एडिट, हटाया गया विवादित सीन

सलमान खान(Salman Khan), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और सई माझरेकर स्टारर दबंग 3 (dabangg 3) रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। इस फिल्म के 'हुड़ हुड़' गाने के कुछ सीन को लेकर हिन्दू धर्म के कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई है। वहीं अब बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माताओं ने इस गाने को एडिट कर दिया है। इसके पीछे जामिया प्रोटेस्ट को बताया जा रहा है।

दबंग 3 की तस्वीर (फोटोः इंस्टाग्राम)

सलमान खान(Salman Khan), सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) और सई माझरेकर स्टारर दबंग 3 (dabangg 3) रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। इस फिल्म के ‘हुड़ हुड़’ गाने के कुछ सीन को लेकर हिन्दू धर्म के कुछ संगठनों ने आपत्ति जताई है। वहीं अब बताया जा रहा है कि फिल्म निर्माताओं ने इस गाने को एडिट कर दिया है। इसके पीछे जामिया प्रोटेस्ट को बताया जा रहा है।

दबंग के इस गाने को लेकर कुछ दिनों पहले हिन्दू जनजागृति समिति नाम के एक धार्मिक समूह ने गाने में संतों को डांस करते हुए दिखाए जाने पर आपत्ति जताई थी। वहीं इस संगठन ने इस गाने को लेकर फिल्म पर रोक लगाने की बात भी कही। संगठन का कहना था कि इसमें संतों को जिस तरह से दिखाया गया है उससे हिन्दू धर्म के लोगों की भावनाएं आहात हुई हैं और संतों की छवि को भी गलत तरीके से दिखाया गया है।

बता दें इस गाने में सलमान खान कुछ संतों के बीच डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं गाने में सलमान गंगा घाट के किनारे दिखाई दे रहे हैं। जिस तरह से गाने को फिल्माया गया है उससे हिन्दू धर्म के कुछ संगठनों ने कड़ा विरोध भी किया।

वहीँ अब फिल्म निर्माताओं ने जामिया प्रोटेस्ट को देखते हुए इस गाने को एडिट करने का फैसला किया है। इसकी जानकारी ट्वीट के माध्यम से भी दे दी गई है। ट्वीट कर जानकारी दी गई है कि सभी भावनाओं को देखते हुए ‘हुड़ हुड़’ गाने को एडिट किया गया है। बता दें इससे पहले गाने को लेकर गाने की कोरियोग्राफर शबिना खान ने कहा था कि इस गाने में कुछ भी अपमानजनक नहीं है।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.