Coronavirus: जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर घर में हुईं कैद, दोनों का मस्ती करते हुए Video हुआ वायरल

कोरोना को चलते अब कोरोना को चलते अब बॉलीवुड के सितारे जो हमेशा चकाचौंध वाली दुनिया में जीते हैं उनको भी घरों में ही रहना पड़ रहा है। इस बीच इन बॉलीवुड सितारे में जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) और ख़ुशी कपूर (Khushi kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों बहनें मस्ती करती नजर आ रही हैं।

जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

Coronavirus In India: कोरोना वायरस के चलते पूरी दुनिया में हलचल तेज हो गई है। चारों ओर लोगों में भय का माहौल है। लोग अपने अपने घरों में कैद हो गए हैं। वहीं बॉलीवुड के सितारे जो हमेशा चकाचौंध वाली दुनिया में जीते हैं उनको भी घरों में ही रहना पड़ रहा है। इस बीच इन बॉलीवुड सितारे में जाह्नवी कपूर (Jhanvi kapoor) और ख़ुशी कपूर (Khushi kapoor) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ये दोनों बहनें मस्ती करती नजर आ रही हैं।

जाह्नवी और ख़ुशी कपूर का ये वीडियो social Media पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जाह्नवी कपूर पेटिंग बनाती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तरफ खुशी कपूर अपना मेकअप करवाती हुई दिखाई दे रही हैं। दोनों का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा हैं। वीडियो में जाह्नवी और ख़ुशी मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दे रही हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में खुशी कपूर का मेकअप किया जा रहा है, लेकिन वीडियो देख साफ पता चल रहा है कि खुशी ये मेकअप मस्ती में करवा रही हैं। वीडियो में खुशी की आइब्रो को लिपस्टिक से पेंट किया जा रहा है जो अपने आप में ही काफी मजेदार है।

वहीं जाह्नवी कपूर का भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जाह्नवी कपूर पेंटर के अवतार में नजर आ रही हैं। इस वीडियो से उनका टैलेंट सामने आया है। जाह्नवी ने फ्री टाइम का सबसे अच्छे से इस्तेमाल किया है। उन्होंने एक पेटिंग बनाई है। इस शानदार पेटिंग को देखकर आप भी इस पेंटिंग को अच्छा बताएंगे। एक्टिंग के साथ साथ जाह्नवी कपूर पेटिंग भी अच्छी करती हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर इस साल कई फिल्मों में दिखाई देंगी। जाह्नवी मोस्ट अवेटेड फिल्म गुंजन सक्सेना की बायोपिक के साथ करण जोहर की ‘तख्त’, ‘रूही अफ्जा’ और कार्तिक आर्यन के साथ ‘दोस्ताना 2’ में अहम किरदार निभाती नजर आएंगीं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.