कोरोना वायरस संक्रमित स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा ने पेरिस में तोड़ा दम, 26 मार्च को हुआ था निधन

राजकुमारी मारिया टेरेसा के भाई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना पॉजिटिव पाई गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रिंसेस का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था।

स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा

Coronavirus Latest Updates: कोरोना वायरस के संक्रमण से स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा(Maria Teresa) ने अपनी गवा दी। वे 86 वर्ष की थीं। राजुकमारी के भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिके डी बॉरबोन ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी। राजकुमारी की मौत 26 मार्च को हुई। नोवस कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उनका इलाज चल रहा था। पूरी दुनिया में किसी रॉयल फैमिली से यह पहली मौत है। बता दे, पूरी दुनिया के कई लोग इस बीमारी की चपेट में आए हैं लेकिन मौत के मामले में स्पेन से यह बड़ी खबर सामने आई है। बता दें, यूरोपीय देशों में इटली के बाद स्पेन ही कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ हैं।

राजकुमारी मारिया टेरेसा के भाई ने एक फेसबुक पोस्ट में लिखा कि कोरोना पॉजिटिव पाई(Corona positive) गईं 86 साल की प्रिंसेस की मौत पेरिस में हो गई। शुक्रवार को मैड्रिड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। प्रिंसेस का जन्म 1933 में पेरिस में हुआ था। उनकी पढ़ाई लिखाई फ्रांस में हुई थी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, वे पेरिस के सॉरबोने और मैड्रिड की कमप्लूटेंस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं। विदेशी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रिंसेस मारिया टेरेसा को रेड प्रिंसेस के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि उनके विचार काफी स्ट्रैट फॉरवर्ड थे और वह सामाजिक कार्यों में भी हमेशा से आगे रहती थीं। द सन के मुताबिक, प्रिंसेस के परिवार में और भी फॅमिली मेंबर्स हैं।

स्पेन में कोरोना वायरस से अब तक 3400 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वही इटली के बाद स्पेन ही दूसरे नंबर पर हैं जहां सबसे ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए हैं। स्पेन और इटली ने चीन को भी पीछे छोड़ दिया है जहां कोरोना वायरस सबसे पहले पनपा था। स्पेन की पार्लियामेंट ने यहां इमरजेंसी लगा दिया है जिसके अभी और बढ़ाए जाने की संभावना है। वही बात भारत की करे तो अब तक देश में 1029 लोगों को संक्रमित पाया गया है 96 लोग ठीक हो गए और 27 लोग इस महामारी के चलते अपनी जान गवा दिए हैं।

 ये भी पढ़े: Coronavirus Lock Down: महेंद्र सिंह धोनी ने पुणे स्थित एक एनजीओ के माध्यम से 1 लाख रुपये का दिया योगदान

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: