Coronavirus: सोनम कपूर ने खुद को घर में किया कैद, अपनी सास प्रिया आहूजा के साथ इस तरह कर रहीं हैं बात

कुछ ही दिन पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पति आनंद आहूजा लंदन से दिल्ली लौट आई है। आते ही उन्होंने खुद को दिल्ली के घर में कैद कर लिया है। दरअसल, कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी Covid 19 का कहर दुनिया भर में फैलते जा रहा हैं और इस वजह आम जनता के साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी खुद को घर में कैद कर लिया है।

सोनम कपूर की तस्वीर (फोटो: इंस्टाग्राम)

कुछ ही दिन पहले एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) अपने पति आनंद आहूजा लंदन से दिल्ली लौट आई है। आते ही उन्होंने खुद को दिल्ली के घर में कैद कर लिया है। दरअसल, कोरोना वायरस (Coronavirus) यानी Covid 19 का कहर दुनिया भर में फैलते जा रहा हैं और इस वजह आम जनता के साथ बॉलीवुड के सितारों ने भी खुद को घर में कैद कर लिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिस में सोनम कपूर अपनी सास प्रिया आहूजा (Priya Ahuja) के साथ घर से ही बात करती नजर आ रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर कुछ इंस्टा पेज ने सोनम कपूर का वीडियो सास प्रिया आहूजा से बात करते हुए शेयर किया है। जैसे ही वह घर पर पहुंची सोनम ने पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जिस में उन्होंने कोरोना वायरस के कहर के बीच लंदन से दिल्ली तक का सफर स्मूथ रहा, यह बता रही है। वहीँ उन्होंने एयरपोर्ट पर सभी अधिकारीयों का शुक्रियाअदा करते हुए कहा हैं कि आनंद और मैं दिल्ली वापस आ गए हैं और हम अपने कमरे में हैं। मैं एयरपोर्ट के सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगी, जिन्होंने बहुत ही आराम से हमारी जांच की। यहां सब कुछ बहुत ही जिम्मेदारी के साथ किया गया। मैं और आनंद इस बात से हैरान थे कि लंदन एयरपोर्ट पर ऐसा कुछ भी नहीं किया गया।

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के बाद, अनुष्का शर्मा ने लिया सेफ हैंड्स चैलेंज, वीडियो हुआ वायरल, देखें वीडियो

सोनम कपूर ने वीडियो में यह भी बताया हैं कि एयरपोर्ट पर आने के बाद उन्हें पहले एक फॉर्म भरने लिया था जिस में लिखना था कि आप किन किन देश से सफर करके आये हो और फिर उसके बाद उनकी जांच की गई। कोरोना वायरस की इफ़ेक्ट की बात करे तो 31 मार्च तक फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग रोक दी गई है। वहीँ 31 मार्च तक रिलीज़ होने वाली सभी फिल्मों की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: