Cyclone Fani: अक्षय कुमार ने की ओडिशा चक्रवात पीड़ितों की मदद, पीएम रिलीफ फंड में दिए 1 करोड़ रुपए

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) रील लाइफ में जितना सामाजिक काम करते हैं उतना ही रियल लाइफ में भी सोशल कोज के लिए काम करते हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किया है। अक्षय कुमार ने 1 करोड़ रुपए की सहयोग राशि दी है।

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार। (फोटोः इंस्टाग्राम )

चक्रवात फानी (Cyclone Fani In Odisha) ने ओडिशा में बड़े पैमाने पर नुक्सान पहुंचाया और यहां के लोगों को काफी प्रभावित किया है। कई लोगों ने अपने घर और लाइफ को खो दिया है। लाखों को गंभीर परिस्थितियों से गुजर रहे हैं। पूरे देश लोग राज्य के प्रभावित लोगों की मदद कर रहे हैं। कई बॉलीवुड एक्टर्स ने भी अपने फैंस से राहत फंड में सहयोग करके की अपील की, लेकिन अक्षय कुमार ने अपने योगदान पहले ही दे चुके हैं।

अक्षय कुमार रील लाइफ में जितना सामाजिक काम करते हैं उतना ही रियल लाइफ में भी सोशल कोज के लिए काम करते हैं। हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष (PM Relief Fund) में दान किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार ने 1 करोड़ रुपए की सहयोग राशि दी है। अक्षय कुमार ने पहली बार ऐसा काम नहीं किया है। इससे पहले भी वह कई आपदाओं के दौरान आर्थिक दान दे चुके हैं।

चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने सामाजिक कार्यों में हमेशा सहयोग किया है, उन्होंने भारतीय सेना के लिए ‘भारत का वीर‘ की शुरुआत की। इससे पहले उन्होंने केरल बाढ़ और चेन्नई बाढ़ प्रभावितों के लिए सहयोग किया। अक्षय कुमार ने ‘भारत का वीर’ के जरिए भारतीय सेना में शहीद हुए परिवारों के लिए 5 करोड़ रुपए का सहयोग किया है। साल 2015 में, चेन्नई बाढ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अक्षय कुमार ने 1 करोड़ की सहायता राशि दी थी।

अक्षय कुमार ने अपनी सिटीजनशिप पर दिया ये बयान, वोट नहीं देने की वजह से मचा हुआ था बवाल

वीडियो में देखिए कैसे आग लगाकर अक्षय कुमार ने किया स्टंट…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।