Dabangg 3: सोनाक्षी सिन्हा ने ‘रज्जो’ स्टाइल में दी अपने फैन्स को करवाचौथ की बधाई, शेयर किया अपना फर्स्ट लुक

सलमान खान (Salman Khan) की अगली फिल्म दबंग 3 (Dabangg 3 Movie) होगी। गुरुवार को करवाचौथ पर दबंग खान की रज्जो ने एक पोस्टर शेयर किया है। इसमें सोनाक्षी सिन्हा को चांद को छन्नी से देखते हुए देखा जा सकता हैंl

सोनाक्षी सिन्हा ने मनाया करवा चौथ (फोटो-इंस्टाग्राम)

करवा चौथ के त्योहार के त्योहार पर पर ‘दबंग 3’ (Dabangg 3 Movie) से ‘रज्जो’ यानी सोनाक्षी सिन्हा ने अपना फर्स्ट लुक अपने फैंस के साथ शेयर किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर करवा चौथ को लेकर अपनी एक तस्वीर शेयर की हैl इसमें सोनाक्षी सिन्हा को चांद को छन्नी से देखते हुए देखा जा सकता हैं।

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा उर्फ ​​रज्जो पांडे ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए सभी को ‘हैप्पी करवा चौथ’ की शुभकामनाएं भी दी हैं। वैसे आपको बता दें कि सलमान खान की अभिनीत दबंग 3 की कहानी उत्तर भारत की हैl इसलिए रज्जो उर्फ सोनाक्षी ने अपने फैन्स को ऐसा कर करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं।

फ़िल्म के नवीनतम पोस्टर में सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) साड़ी पहने हुए और बालों में फूलों के साथ अपने किरदार रज्जो पांडे के सिग्नेचर पोज़ में नज़र आ रही हैं। लेकिन पोस्टर के बारे में दिलचस्प बात यह है कि अभिनेत्री ने हाथों में छलनी और अपने करवा चौथ लुक की झलक के साथ अपने प्रशंसकों को प्रफुल्लित कर दिया है।

सोनाक्षी सिन्हा की रज्जो और सलमान खान के चुलबुल पांडे की जोड़ी बॉलीवुड के सबसे प्यारे जोड़ों में से एक है, जिनकी परफेक्ट ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री की वजह से ही यह फिल्म अपनी पहली किश्त के समय से ही प्रशंसकों की पसंदीदा बनी हुई है।

बताते चलें कि ‘दबंग 3’ की शूटिंग हाल ही में खत्म हुई है। कुछ दिनों पहले सलमान खान ने एक वीडियो जारी कर फिल्म की शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी थी। हाल ही में सलमान खान ने इस फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे साउथ के अभिनेता किच्चा सुदीप का फर्स्ट लुक भी शेयर किया था। प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3 सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है।

यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी। ‘दबंग 3’ सुपरहिट ‘दबंग’ फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म है। इससे पहले की दोनों ही फिल्में बेहद कामयाब रही हैं। ‘दबंग 3’ का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया है। इस फिल्म में सोनाक्षी और सलमान के अलावा अरबाज़ खान और माही गिल दिखाई देने वाले हैं।

ये भी पढ़ें: बचपन से लेकर अब तक इतनी बदल गई हैं दबंग गर्ल, एक्टिंग नहीं बल्कि करना चाहती थी ये काम

जब रैंप वॉक पर खिसकी सोनाक्षी सिन्हा की ड्रेस, हुआ कुछ ऐसा देखते रह गए सब…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।