दबंग 3 के प्रमोशन के लिए कपिल शर्मा शो में पहुंची फिल्म की स्टारकास्ट, भारती ने सलमान को किया लोटपोट

दबंग 3 की स्टारकास्ट इस समय फिल्म के प्रमोशन के लिए जमकर मेहनत कर रही है। फिल्म की स्टारकास्ट अब कपिल शर्मा शो में भी पहुँच गई है। जहाँ दबंग यानी सलमान खान का हंसते हंसते बुरा हाल हो गया है।

सलमान खान की तस्वीर (फोटो:इंस्टाग्राम)

दबंग 3 की स्टारकास्ट इस समय फिल्म के प्रमोशन के लिए जमकर मेहनत कर रही है। फिल्म की स्टारकास्ट अब कपिल शर्मा शो में भी पहुँच गई है। जहाँ दबंग यानी सलमान खान का हंसते हंसते बुरा हाल हो गया है।

सोनी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कपिल शर्मा शो का प्रोमो शेयर किया है। जिसमें आप दबंग 3 की स्टारकास्ट को देख सकते हैं। कैप शर्मा शो में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सई मांजरेकर और अरबाज खान के साथ निर्देशक प्रभुदेवा पहुंचे। शो में भारती सिंह ने हम आपके हैं कौन की माधुर दीक्षित के कैरेक्टर में सलमान खान को जमकर हँसाया है।

भारती सिंह माधुरी के कैरेक्टर की तरह की साड़ी पहनकर सेट पर पहुँची। इस दौरान भारती ने फिल्म के सबसे फेमस सीन जिसमें सलमान माधुरी को फूल मारते हैं वह भी किया गया। सलमान खान भारती के इस एक्ट से लोटपोट हो गए। शो का माहौल काफी मजेदार लग रहा है। शो की जज अर्चना पूरन सिंह के साथ कृष्णा अभिषेक भी लोगों का एंटरटेनमेंट कर रहे हैं।

सलमान खान स्टारर दबंग 3 अगले हफ्ते सिनेमाघरों में लगने को तैयार है। फिल्म के पहले और दूसरे भाग की तरह इस बार भी दबंग 3 की सफलता की बात कही जा रही है। रिलीज होने से पहले फिल्म के गाने भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान का दबंग अंदाज इस बार दर्शकों का और भी मनोरंजन करता हुए दिखाई दे रहा है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा रज्जो के किरदार में एक बार फिर दिखाई देने वाली हैं।

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.