मानव तस्करी के मामले में सिंगर दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा, पढ़े

भाई के साथ मिलकर किया यह काम, अब हुई दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा

भाई के साथ मिलकर किया यह काम, अब हुई दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा

दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह को 15 साल पुराने में पंजाब की पटियाला कोर्ट ने दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार दलेर मेहंदी के पंजाब पुलिस की कस्टडी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक दलेर मेहंदी के भाई शमशेर सिंह को भी अदालत में दोषी माना गया है। दरअसल मामला यह है कि, दलेर मेहंदी और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप है कि उन्‍होंने कुछ लोगों को अपनी टीम का हिस्‍सा बताकर गैरकानूनी तरीके से विदेश भेज दिया। यही नहीं इन पर आरोप है कि इस काम को अंजाम देने के लिए उन्‍होंने काफी रकम भी वसूली थी। मेहंदी और उनके भाई ने 1998 और 1999 के दौरान दो बार अमेरिका में शो किए और उस दौरान वह अपनी पूरी टीम के साथ वहां पहुंचे थे।

आरोप है कि इस दौरान उन्‍होंने अपने ग्रुप के 10 सदस्‍यों को वहां पर गैर कानूनी तरीके से छोड़ दिया था। एक अभिनेत्री के साथ अमेरिकी यात्रा पर गए दलेर ने कथित तौर पर तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को छोड़ दिया था। अक्तूबर 1999 में भी दोनों भाई एक बार फिर कुछ अभिनेताओं के साथ अमेरिका गए थे और इस दौरान तीन लड़कों को न्यू जर्सी में छोड़ दिया गया था। मानव तस्करी के मामले में सिंगर दलेर मेहंदी को 2 साल की सजा, पढ़े…

सूत्रों के मुताबिक, दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 शिकायतें थीं। 2003 में जब दलेर के भाई शमशेर मेहंदी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था तब गिरफ्तारी करने वाली पुलिस की पूरी टीम का तबादला कर दिया गया था। बता दे कि, बोलो ता रा रा” दलेर का डेब्यू एलबम था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी दो करोड़ कॉपियां बिकी थीं। दलेर चार बच्चों के पिता हैं। उनके बच्चों के नाम गुरदीप, अजीत, प्रभजोत और रबाब हैं। उनकी पत्नी का नाम तरनप्रीत है। जबकि बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह दलेर के भाई हैं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.