‘दे दे प्यार दे’ में ही नहीं, बॉलीवुड की इन फिल्मों में भी दिखा रिलेशनशिप के बीच लंबी उम्र का फासला

प्यार की कोई उम्र होती है? लोग कहते हैं प्यार अंधा होता है। ऐसी ही कई तर्क मिल जाएंगे प्यार की कहानियों को बचाने के लिए। यहां हम आपको बताएंगे ऐसी पांच फिल्मों के बारे में जिन्होंने उम्र के बीच बड़े अंतर के बावजूद प्यार को दिखाया-

फिल्म दे दे प्यार दे और निशब्द के एक सीन में बॉलीवुड स्टार्स।

प्यार की कोई उम्र होती है? लोग कहते हैं प्यार अंधा होता है। ऐसी ही कई तर्क मिल जाएंगे प्यार की कहानियों को बचाने के लिए। प्यार में कोई उम्र नहीं देखी जाती। बॉलीवुड में हमने देखा है कि कई स्टार्स ने रियल लाइफ में उम्र का बढ़ा फासला होने के बावजूद प्यार की और शादी की। फिल्ममेकर्स ने भी प्यार के बीच उम्र के फासले को कम किया है। समाज में ऐसे कलंक को सामान्य बनाया है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म दे दे प्यार दे भी कुछ इसी केटेगरी की फिल्म है। यहां हम आपको बताएंगे ऐसी पांच फिल्मों के बारे में जिन्होंने उम्र के बीच बड़े अंतर के बावजूद प्यार को दिखाया-

दे दे प्यार दे


फिल्म दे दे प्यार दे के ट्रेलर में दिखाया गया है कि अजय देवगन अपनी पत्नी तब्बू से अलग रहते हैं और एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में आते हैं। ये लड़की रकुल प्रीत सिंह उनसे उम्र बहुत छोटी है। और यही से कहानी शुरू होती है, जब वह अपनी पत्नी और बच्चों सहित पूरे परिवार से मिलाता है। फिल्म 17 मई को रिलीज होगी। लेकिन फिल्म की कहानी में इसी तरह के एक स्टिग्मा को दिखाया गया है।

चीनी काम


फिल्म चीनी कम में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और तब्बू के बीच बड़ा उम्र का फासला होने के बावजूद दोनों के बीच प्यार होता है। फिल्म को भी अच्छा रिस्पांस मिला। लोगों ने फिल्म की काफी सराहना की। फिल्म ने बड़े पर्दे पर भी लोगों का दिल जीता। दोनों के बीच केमेस्ट्री भी जबरदस्त देखने को मिली।

लम्हे


साल 1991 में आई फिल्म लम्हें में अनिल कपूर और श्रीदेवी के बीच रोमांस दिखाया गया था। फिल्म बिल्कुल अलग ही कॉन्सेप्ट पर बनी थी। लेकिन फिल्म को सफलता नहीं मिल पाई। इस फिल्म में अनिल कपूर श्रीदेवी की मां से भी प्यार करते हैं और उनसे भी। फिल्म में श्रीदेवी का डबल रोल था।

दिल चाहता है


यह फिल्म दोस्ती पर आधारित थी। फिल्म में आमिर खान, सैफ अली खान और आमिर खान, प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं। फिल्म कई तरह के रिलेशनशिप दिखाए गए। लेकिन अक्षय खन्ना का डिंपल कपाड़िया के साथ रिलेशनशिप के बीच काफी ऐज गैप होता है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया तलाकशुदा होती हैं और अक्षय खन्ना को अपने करीबी दोस्त बनाती है।

निशब्द


फिल्म में अमिताभ बच्चन और जिया खान के बीच रिलेशनशिप को दिखाया गया। यह हॉलीवुड की फेमस फिल्म लोलिता की हिंदी वर्जन की तरह थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन और जिया खान के बीच इंटिमेट सीन भी होते हैं। फिल्म काफी विवादो में भी रही। लेकिन सच्चाई ये है कि फिल्म में ऐज गैप रिलेशनशिप को दिखाया गया।

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।