शादी के बाद एक बार फिर रणबीर कपूर के साथ नजर आईं दीपिका पादुकोण, 4 साल बाद इस काम में की मदद

एक नामी पेंट कंपनी के लिए दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने एक एड शूट किया था। वो एड अब बनाकर तैयार हो गया है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

साथ नजर आएं दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ( फोटो क्लिप - यूट्यूब)

अपनी हर कड़वाहट को दूर भूलकर एक बार फिर एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण साथ आएं हैं। दोनों स्टार्स चार साल के बाद एक एड में साथ काम करते हुए दिखाई दिए हैं। दोनों एड में एक दूसरे के जगिरी दोस्त के तौर पर नजर आ रहे हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है। इतना ही नहीं दीपिका पादुकोण रणबीर कपूर को बैक्टीरिया कहती हुई भी दिखाईं दी हैं। दोनों एक साथ काफी क्यूट लग रहे हैं।

दरअसल एक नामी पेंट कंपनी के लिए दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने एक एड शूट किया था। वो एड अब बनाकर तैयार हो गया है और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एड में सबसे मजेदार पल वो होता है जब बातों ही बातों में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर को बैक्टीरिया कह देती हैं। इसके बाद दोनों एक दूसरे को देख जोर-जोर से हंसने लगते हैं। वीडियो में दीपिका पादुकोण येलो कलर की ड्रेस पहने हुए नजर आई हैें। तो वहीं, रणबीर कपूर कैजुअल कपड़ों में नजर आ रहे हैं।

यहां देखिए रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को एड

दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर को फिर से साथ देख लोगों को फिल्म ये जावनी है दिवानी  याद आ गई। ऐसे में अब दोनों के फैंस उनके साथ काम करने को लेकर बात कहते  हुए नजर आ रहे हैं।  आपको बतातें चलें कि दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर काफी वक्त तक रिलेशनशिप में रहे थे। बाद में दोनों ने ब्रेकअप कर लिया था। जहां दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह के साथ पिछले साल शादी कर ली थी। तो वहीं, रणबीर कपूर इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं।  आखिर बार दोनों स्टार्स फिल्म तमाशा में नजर आएं थे। दोनों को इस फिल्म में लोगों ने काफी पसंद किया था।

यहां देखिए रणबीर कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।