Met Gala 2019: अपनी ड्रेस की वजह से गिरते-गिरते बची दीपिका पादुकोण, सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ ये वीडियो

मेट गाला 2019 ( Met Gala 2019) के दौरान दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) होटल की लॉबी में घूमती हुई नजर आ रही हैं। तभी उनके साथ कुछ ऐसा हुआ जिस देख आप हैरान रह जाएंगे।

मेट गाला इवेंट में गिरते-गिरते बची दीपिका पादुकोण ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) मेट गाला 2019 (Met Gala 2019) में पिंक कलर का गाउन पहने हुए बार्बी अवतार में लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहीं। उनका गाउन बेहद ही लंबा और भारी थी। यहीं वजह रही कि उनके गाउन को 4 से 5 लोग संभालते हुए नजर आएं। एक बार तो ऐसा हुआ कि अपनी ड्रेस की वजह से दीपिका गिरते-गिरते बच गईं। उस समय दीपिका पादुकोण रेड वाइन पी रही थी। इससे से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रहा है।

दरअसल मेट गाला इवेंट (Met Gala Event) के पर्दे के पीछे से जुड़ा एक वीडिया सोशल मीडिया ( Social Media) पर वायरल हो रहा है। दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone Video) नाम के फैन पेज ने इस वीडियो को पोस्ट किया है। वीडियो के अंदर दीपिका पादुकोण होटल की लॉबी में घूमती हुई नजर आ रही हैं। साथ ही उनके हाथ में रेड वाइन का एक ग्लास भी दिखाई दे रहा है।

यहां देखिए दीपिका पादुकोण से जुड़ा हुआ वीडियो…

वीडियो की शुरुआत में कुछ लोग जैक पोजेन का लंबा स्ट्रेपलैस गुलाबी गाउन पहने हुए दीपिका पादुकोण की मदद करते हुए नजर आ रहे हैं। तभी कुछ कदम आगे चलते ही वो गिरने को होती हैं, लेकिन वो कैसे भी करके खुद को संभाल लेती हैं। आपको बताते चलें कि इस साल मेटगाला का थीम ‘कैंप : नोट्स ऑन फैशन’ रखा गया था। इस इवेंट में दीपिका ने तीसरी बार शामिल होने पहुंची थी। सिर्फ दीपिका पादुकोण ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी अपने पति निक जोनस के साथ  पहुंची थी। इस दौरान उनका बेहद ही अलग लुक देखने को मिला।

Cannes 2019: कान्स 2019 में इन डिजाइनर ड्रेस में कहर ढाएंगी दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय बच्चन और सोनम कपूर

वीडियो में देखिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के क्यूट मूमेंट्स…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।