रणवीर सिंह को लेकर दीपिका पादुकोण ने किया बड़ा खुलासा, 4 साल पहले ही इस बंधन में बंध गए थे दोनों

बॉलीवुड के न्यूली वेड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। पहले इस कपल की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया में खूब सुर्खिया बटोरी और अब अपने बयानों के चलते ये कपल छाए रहते हैं।

4 साल पहले ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सगाई कर ली थी।

बॉलीवुड के न्यूली वेड दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं। पहले इस कपल की शादी की खबरों ने सोशल मीडिया में खूब सुर्खिया बटोरी और अब अपने बयानों के चलते ये कपल छाए रहते हैं। जहां एक ओर रणवीर सिंह अपनी फिल्म प्रमोशन के चलते पत्नी दीपिका की तारीफ करते नहीं थकते वहीं दीपिका भी शादी के बाद अपने रिश्ते को लेकर एक पर एक खुलासे कर रहीं हैं।

दीपिका 2019 में फिल्म फेयर मैग्जीन के कवर पर छाने वाली हैं। अभी हाल ही में फिल्म फेयर मैग्जीन को दिए गए एक इंटरव्यू में दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस के लिए बम फोड़ा। उन्होंने बताया कि शादी से 4 साल पहले ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सगाई कर ली थी। लेकिन उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं होने दिया। वैसे आपको याद होगा कि 2016 में ये कपल हेडलाइन बना था कि इन दोनों ने सगाई कर ली। इस खबरों ने उस समय खूब सुर्खिया बटोरी थी। लेकिन कुछ वक्त के बाद ये शांत हो गईं। जब भी दीपवीर से सगाई की खबरों के बारें में पूछा गया तो उन्होंने इसे न तो हां कहा और न ही इंकार किया।

वहीं रणवीर सिंह पिछले काफी दिनों से फिल्म सिंबा की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की तारीफ करने का ऐसा कोई मौका नहीं छोड़ते। रणवीर सिंह की फिल्म सिंबा आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं।

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने इसी साल 14 व 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में धूमधाम से शादी की थी। नवदंपति ने बेंगलुरु और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी दी थी। ‘दीपवीर’ की शादी को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है लेकिन वह अभी तक हनीमून पर नहीं जा सके हैं। दरअसल इसकी वजह है रणवीर की अपकमिंग फिल्म ‘सिंबा’ (Simmba)। रणवीर हनीमून पर जाने से पहले अपने सारे प्रोफेशनल कमिटमेंट्स पूरे कर लेना चाहते हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म सिंबा रिलीज होने के बाद जनवरी 2019 के पहले हफ्ते में ‘दीपवीर’ हनीमून मनाने के लिए विदेश जा सकते हैं।

ये देखिए दीपवीर का वीडियो…

देखिए दीपिका और रणवीर सिंह की तस्वीरें…

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।