दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्विटज़रलैंड में रचा सकते हैं शादी

दीपिका और रणवीर की शादी होने वाली है यहाँ पर

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह और डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी करने जा रहे हैं | 6 जनवरी को न्यू ईयर सेलिब्रेट करके मालदीव से भारत लौट आए जिसके बाद से ही मीडिया में ये खबरें आयीं किदोनों के परिवार भी वहां पहुंचे, और यह खबरें थी कि दोनों सगाई कर सकते हैं। सगाई की खबरें तो अफवाह निकली, लेकिन कहा जा रहा है कि जल्द ही दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी कर सकते हैं|

आपको बता दें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की अचानक शादी के बाद मीडिया में कई बार अटकलें लगायी जा रही थी कि ये सितारे भी इटली या पेरिस में शादी कर सकते हैं लेकिन अब एक रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता रणवीर सिंह जो स्विट्जरलैंड टूरिज्म के ब्रान्ड एंबेसडर भी हैं, उन्‍हें देश में शादी करने के लिए एक बहुत ही अच्छा ऑफर मिला है| हालांकि अभी तक उन्होंने इसके लिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने हां की है या नहीं इस बात की जानकारी नहीं मिल पायी है|

गौरतलब है कि लंबे समय तक दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन हाल ही में दीपिका ने कुबूल किया था कि रणवीर उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। कहा गया था कि कि रणवीर एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीलंका गए हुए थे। वहीं दीपिका भी नए साल के मौके पर रणवीर का साथ देने श्रीलंका पहुंची। यहां इन्होंने एक साथ मिलकर टाइम स्पेंड किया। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका के पेरेंट्स ने भी एक दूसरे से मुलाकात की। इसके अलावा, वैसे तो इस बॉलीवुड कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किए जा रहे सवालों पर चुप्पी साध रखी है लेकिन अब ये दोनों एक दूसरे से खुलकर इवेंट्स और पार्टीज में मीडिया के सामने आने से भी नहीं कतराते हैं। बता दे कि, रणवीर और दीपिका ने फिल्म बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, रामलीला में एक साथ काम किया है।

दोनों को फिल्म रामलीला के दौरान प्यार हुआ था| और तबसे लेकर अबतक ये कपल साथ है| अब देखना होगा कि ये कबतक शादी के बंधन में बंधेंगे|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।