Wikipedia ने अपडेट की दीपवीर की प्रोफाइल, स्पाउस कॉलम में लिख दिया ये…

विकिपीडिया में इन दोनों के प्रोफाइल को अपडेट कर दिया है। इसमें उनके स्पॉउस वाला कॉलम भर गया है। दीपिका रणवीर सिंह के प्रोफाइल में...

रणवीर सिंह(Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण(Deepika Padukone) आज कोंकणी रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस खबर के महज कुछ देर बाद ही विकिपीडिया ने इन दोनों के प्रोफाइल को अपडेट कर दिया है। इसमें उनके स्पॉउस वाला कॉलम भर गया है। दीपिका के प्रोफाइल में रणवीर सिंह का नाम स्पाउस में लिख दिया गया है। वहीं रणवीर सिंह की भी प्रोफाइल अपडेट हो गई है। जिसमें दीपिका पादुकोण ने स्पाउस में जगह ले ली है।

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण गुरूवार को सिंधी रीति रिवाज से शादी करेगे। सब्यासाची द्वारा डिजाइन की गई शादी की ड्रेस में दीपिका बेहद प्यारी नजर आ रही थी। विला में गीत-संगीत साफ सुनाई दे रहे हैं। हर तरफ जश्न का माहौल देखने को मिल रहा है। वहीं दीपवीर की शादी की तस्वीरें देखने के लिए हर कोई बेताब है।

। मेहंदी रस्म में रणवीर सिंह ने भी मेंहदी लगाई इसमें उन्होंने दीपवीर लिखवाया। सगाई की रश्में शुरू हुई। इसमें रणवीर ने बड़े ही रोमाटिंक ढंग से दीपिका को प्रपोज किया। रणवीर सिंह ने घुटनों में बैठकर प्रपोज किया, फिर एक इमोशनल स्पीच दी। इस दौरान दीपिका काफी इमोशनल दिख रही थीं।

दीपिका और रणवीर के सगाई के वक्त सिर्फ 40 लोग ही मौजूद थे। इस दौरान भावनानी और पादुकोण फैमली ने बॉलीवुड के गाने में जमकर डांस किया। रणवीर सिंह ने भी गुंडे फिल्म के गाने में तूने मारी एंट्री… पर जमकर ठुमके लगाए। मेंहदी और सगाई की रश्म लेक कोमो के लक्जरी रिसॉर्ट कास्टा दिवा (CastaDiva) में मनाई गई।

बताते चलें कि दीपिका और रणवीर ने मेहमानों से पहले ही कह दिया है कि वे यहां कोई तस्वीर शेयर ना करें। संभावना है कि शादी के बाद वे खुद ही तस्वीरें शेयर करेंगे। इसलिए कोई भी फोटो शेयर नहीं कर पा रहा है।

वेल आपका क्या कहना है बॉलीवुड के इस क्यूट कपल के बारेें में, हमें नीचें कमेंट्स लिखकर जरूर बताएं

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।