दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह को करण जौहर, सोनम कपूर सहित फैंस की ओर से यूं मिल रही शुभकामनाएं

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी तय हो गई है। बॉलीवुड के करण जौहर, सोनम कपूर, करिश्मा कपूर, टाइगर श्रॉफ, बादशाह सहित कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं।

  |     |     |     |   Updated 
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह को करण जौहर, सोनम कपूर सहित फैंस की ओर से यूं मिल रही शुभकामनाएं

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी (Deepika Padukone and Ranveer Singh Wedding) तय हो गई है। बॉलीवुड के करण जौहर, सोनम कपूर, करिश्मा कपूर, टाइगर श्रॉफ, बादशाह सहित कई हस्तियों ने शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी तय होने के बाद फैंस जमकर जश्न मनाते दिख रहे हैं। फैंस ने तो सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। उनकी ओर से दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की प्यारी-प्यारी तस्वीरें शेयर हो रही हैं। इससे दोनों की पुरानी यादें एक बार फिर से ताजा हो गई है। इसके साथ ही इनके हंसी वाले पल के वीडियो भी सामने आने लगे हैं।

वैसे आपको पता है कि आज दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। दोनों अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। 14 और 15 नवंबर को दोनों शादी करेंगे। शादी की जानकारी बड़े ही प्यार भरे अंदाज में दी गई है। दीपिका ने शादी का कार्ड शेयर कर लिखा है, ‘हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हो गई है। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।’

View this post on Instagram

🙏🏽

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

हैप्पी कपल को विश
करण जौहर, सोनम कपूर, करिश्मा कपूर, टाइगर श्रॉफ, बादशाह आदि की ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं। ये कलाकार लिख रहे हैं कि दोनों हैप्पी कपल मस्त रहे हैं। तो कोई लिख रहा है कि बधाई हो और इस तरह से इनको विशेज मिल रहा है। इसके बाद शादी के सभी कलाकार आशीर्वाद देने और जश्न मनाने जाएंगे। वैसे आप चाहें तो इनके सोशल मीडिया पोस्ट पर जाकर देख सकते हैं कि किस तरह इनको बधाईयां मिल रही है। एक प्रकार से जश्न का माहौल अभी से आरंभ हो गया है। इससे साफ दिख रहा है कि सभी किस तरह इनकी शादी का इंतजार कर रहे थे।

 

अगर फैंस की बात करें तो ये तो निराले हैं। इनके पोस्ट से प्यार की मिठास टपक रही है। ये इतनी सारी यादों को संजोए रखे थे जो कि इस खास मौके पर कमेंट के जरिए देखा जा सकता है।

देखें वीडियो…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रवि गुप्ता

पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.

ravi.gupta@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply