दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी के मीम वायरल, संजय लीला भंसाली को बताया ‘फूफा जी’

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी को लेकर सोशल मीडिया में मीम वायरल हो रहे हैं। मीम में रणबीर कपूर का चन्ना मेरेया...गाना गाते हुए छाया हुआ है...

दीपिका पादुकोण (Deepika padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने जब से अपने फैंस को शादी की खुशखबरी शेयर की है। तब से उनकी शादी को लेकर सोशल मीडिया में जोरों से चर्चा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी 14 और 15 नवंबर को होने वाली है। दोनों इटली के एक विला में सात फेरे लेंगे।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबर सुनते ही उनको बधाईयों का तांता लग गया। इसके साथ ही सोशल मीडिया में उन दोनों को लेकर मीम भी वायरल हुए हैं। जो खूब सूर्खियों में हैं। इस मीम में रणबीर कपूर का चन्ना मेरेया…गाना गाते हुए छाया हुआ है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की डेट के साथ वेन्यू भी तय हो गया है। रिपोर्टस के मुताबिक ये कपल इटली के ‘लेक ऑफ कोमो’ पर डेल बाल्बिनेलो विला में शादी के बंधन में बंधेगे। ये विला झील के बीच में बना हुआ है। जहां पर हरे-भरे गार्डन, लग्जरी विलाज और सुंदर विलेज हैं।

इसमें अनुष्का शर्मा-विराट कोहली, मडोना, शामिल हैं। हॉलीवुड स्टार जॉर्ज क्लूनी और रिचर्ड ब्रैनसन ने यहां तो अपना घर तक बनाया हुआ है। ये जगह ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन को भी बेहद पंसद है। इटली के लोग इस जगह को ‘लागो दी कोमो’ कहते हैं।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह 14 और 15 नवंबर को इटली में शादी करेंगे। इसके बाद भारत लौटने पर दीपिका पादुकोण के होम टाउन बेंगलुरु में भी दो दिन (28 व 29 नवंबर) तक रिसेप्शन पार्टी चलेगी। इसके अलावा मुंबई में भी 30 नवंबर और 01 दिसंबर में भी रिसेप्शन पार्टी होगी। शादी की सभी रस्में सिंधी और साउथ इंडियन रिवाजों के साथ होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, इटली में शादी के दौरान कोई भी बॉलीवुड स्टार नजर नहीं आएंगे। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। वैसे इन दो कारणों से साफ दिख रहा है कि दोनों की शादी बहुत ही प्राइवेट ढंग से होने वाली है। ऐसे में फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि शादी की फोटो नहीं मिल पाएगी। या लंबे इंतजार के बाद मिलेगी। वैसे शादी के लिए 13 नवंबर को दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह इटली पहुंचेंगे।

देखिए सोशल मीडिया में वायरल मीम…

 

 

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।