रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी हुई पक्की, मैरिज डेट से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक, जानिए सारी डिटेल

दीपवीर की शादी की जगह से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

दीपवीर की शादी की जगह से लेकर मेहमानों की लिस्ट तक, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सगाई की खबरें जबसे आई तबसे लेकर अबतक इनकी शादी की ख़बरों ने लगभग हर दिन सुर्खियाँ बटोरी हैं| ऐसी खबरें हैं कि इनकी सगाई पहले ही हो चुकी है| दरअसल दोनों को श्रीलंका जाते हुए देखा गया था| जहाँ पर दोनों ने साथ में नए साल का स्वागत किया था| दोनों के परिवार वाले भी वहां मौजूद थे| इस बीच उन्होंने सगाई कर ली| अब अगर हाल में आये रिपोर्ट की माने तो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के राह पर चलते हुए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे| फिल्मफेयर की रिपोर्ट की माने तो दीपवीर की शादी 20 नवंबर 2018 को इटली में होने जा रही है|

हाल में ही आलिया भट्ट ने एक फोटो शेयर की थी जो रणबीर कपूर ने क्लिक की थी ऐसे ही रणवीर सिंह ने भी दीपिका पादुकोण की तस्वीर खिंची थी| वहीँ शादी की गेस्ट लिस्ट की बात करें तो एक सोर्स ने फिल्मफेयर को बताया, “ये दिन दीपिका और रणवीर दोनों के लिए बहुत ही खास है इसलिए दोनों सिर्फ अपने खास दोस्तों को ही इस शादी में शामिल करना चाहते हैं| इनकी शादी में खासकर उनके नजदीकी दोस्त और परिवार ही शामिल होगा| इस लिस्ट में सिर्फ 30 लोग हैं और ये कपल ऐसा ही चाहता है| इटली दोनों की फेवरेट जगह है इसलिए दोनों अपने लिए इस खास दिन को प्राइवेट रखना चाहते हैं|”

वहीँ शादी की रिसेप्शन मुंबई और दीपिका पादुकोण के होमटाउन बंगलोर में रखी जायेगी|

इस बीच साहेब बीवी और गैंगस्टर 3 के एक्टर कबीर बेदी ने ट्वीट करते हुए रणबीर और दीपिका को शादी की बधाई दी| उन्होंने लिखा, “Great couple! Great locale in Italy! Great event! Wishing @RanveerOfficial and @deepikapadukone a wonderful wedding, and a lifetime of happiness.”

क्या आप दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के लिए एक्साइटेड हैं? नीचे कमेंट्स में बताना मत भूलिए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।