दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को लाइव चैट पर कहा डैडी, तो फैंस ने पूछा- क्या प्रेग्नेंट हैं आप?

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) कभी भी एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करने से पीछे नहीं रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने आने वाली फिल्म के सेट से इंस्टा लाइव किया, जिसमें दीपिका पादुकोण ने चौंकाने वाला कमेंट करके सुर्खियां बटोर ली।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीर (फोटो-इंस्टाग्राम)

बॉलीवुड के बाजीराव-मस्तानी उर्फ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अंदाज से तो सब वाखिफ हैं। ये कपल हमेशा सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार दिखाने से कभी पीछे नहीं रहता। चाहे वो इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करना हो या फिर एक-दूसरे के बारे में पोस्ट करना। हाल ही में भी हमें कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब उनके पति रणवीर सिंह ने अपने फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर लाइव आए। अपने इंस्टा लाइव में एनर्जी से भरे रणवीर सिंह कल रात पूरी तरह से रैप मूड में थे। उनके इस लाइव वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई और उनमें से एक था उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण का।

खैर इसमें कोई बात नहीं है कि दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की फोटो पर कमेंट किया। लेकिन जिस बात ने हमारा ध्यान खींचा वो था दीपिका पादुकोण का चौकानें वाला कमेंट। दीपिका ने रणवीर के लाइव सेशन पर ‘हाय डैडी’ लिखा हुआ था। इस कमेंट के सामने आते ही लोगों के दिमाग में क्या कान्स 2019 में दीपिका की प्रेग्नेंसी वाली अफवाहें सच हैं, ये सवाल घूमने लगा। इस कमेंट के आने के बाद दीपिका के फैंस उनके प्रेग्नेंट होने के कयास लगाने लगे।

आपको बता दें की अभिनेत्री ने हालांकि इस तरह की अफवाहों के खिलाफ लगातार बात की है, लेकिन अब फैंस को ये नहीं समझ आ रहा कि इस कमेंट का मतलब आखिर क्या है। हालांकि दीपिका के इस कमेंट पर रणवीर ने भी ‘हाय बेबी’ लिखा जबकि अर्जुन कपूर के कमेंट पर किसी का ध्यान नहीं गया। अर्जुन कपूर ने लिखा-Baba Bhabi gonna give u one.

अब दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं या नहीं इसका जवाब तो केवल दीपिका-रणवीर के पास ही है, लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दीपिका ने रणवीर सिंह के बारे में बात की थी। जब उनसे पूछा गया कि रणवीर सिंह को सबसे ज्यादा क्या पसंद है तो दीपिका ने कहा था-‘कपड़ें, वैनिटी’ अब रणवीर सिंह के फैशन स्टाइल को देखकर इस बात का अंदाजा तो साफ़ लगाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: कपिल देव की पत्नी रोमी देव से प्रभावित हुईं दीपिका पादुकोण, तारीफ में कही ये बात

जब दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह और बेबी प्लानिंग पर किया खुलासा…

तृप्ति शर्मा :दो साल से मीडिया जगत में काम कर रही हूं। हर दिन कुछ नया करने की जिद है। वीडियो एडिटिंग के साथ ही फिल्मी खबरें लिखना मुझे बहुत अच्छा लगता है। कुछ और बेहतर होगा इसी उम्मीद के साथ मैं हिन्दी रश डॉट कॉम के साथ जुड़ी हूं।