दीपिका पादुकोण का डाइट सीक्रेट्स, स्लीम-पिंक बॉडी का ये है राज

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जीवन के नए सफर पर निकले हैं। वैसे तो दीपिका पादुकोण की सुंदरता के आगे हर कोई खुद को भूल बैठता है। देखें दीपिका का डाइट प्लान।

बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जीवन के नए सफर पर निकले हैं। इटली के लेक कोमो में शादी करने के बाद नए जीवन की शुरुआत करेंगे। वैसे तो दीपिका पादुकोण की सुंदरता के आगे हर कोई खुद को भूल बैठता है। इसलिए तो बॉलीवुड के सबसे ज्यादा चुस्त-फुल ऑफ एनर्जी वाले रणवीर सिंह भी दिल दे बैठें। दीपिका पादुकोण को रणवीर सिंह बेपनाह प्यार करते हैं। दीपिका पादुकोण खुद को जादुई बनाने के लिए कई जतन करती हैं। योगा के साथ-साथ वह खान-पान का विशेष ख्याल रखती हैं। हम यहां पर उनके डाइट सीक्रेट्स की जानकारी देने वाले हैं। दीपिका का डाइट प्लान ऐसा है कि कोई भी इसका पालन कर सकता है।

दीपिका पादुकोण जब शाहरुख खान के साथ ‘ओम शांति ओम’ में नजर आईं तो देखने वालों के होश उड़ गए। वैसे दीपिका की सुंदरता को देखकर चांद भी शरमा जाता है। उनके डाइट की विस्तृत जानकारी देने से पहले यह जान लें कि वह आरंभ से ही खुद को खेल से जोड़ कर रखी हैं। उनके पिताजी भी बैडमिंटन के प्रसिद्ध खिलाड़ी रह चुके हैं। दीपिका भी बैडमिंटन खेलती हैं। इसके अलावा योगा और सुबह रनिंग भी करती हैं। इसका प्रभाव भी उनके शरीर पर दिखता है। इसके अलावा नाश्ते, लंच और रात्रि के खाने के लिए प्लान बना रखी हैं। इसके अनुसार ही वह खान-पान करती हैं।

दीपिका का डाइट प्लान
सुबह-सुबह- एक गिलास गर्म पानी के साथ शहद और नींबू का मिश्रण पीती हैं। या फिर मेथी के बीज को 1 कप पानी में रात भर भिगोती हैं, फिर उसका सेवन करती हैं।
नाश्ता- इसके बाद दो अंडा (व्हाइट) और कम वसा वाला दूध पीती हैं। या फिर साउथ इंडियन उपमा, इडली, डोसा खाती हैं।
लंच- 2 चपाती (रोटी), ग्रील्ड मछली और ताजा सब्जियों का एक डीश।
शाम के स्नैक्स- नट्स (2 बादाम या 5 नट्स) और फिल्टर कॉफी।
रात्रिभोज- चपाती, सब्जियां, और हरा सलाद और कभी-कभार डार्क चॉकलेट का एक टुकड़ा।

ऐसे गए इटली
बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह चेहरे पर मुस्कान के साथ अपनी शादी के लिए इटली रवाना हो गएं। इस दौरान दोनों ने सफेद रंग का मैचिंग ड्रेस पहन रखा था। इनकी शादी अगले सप्ताह इटली के पिक्चर्सक्यू लेक कोमो में होगी। दोनों अभिनेता यहां मुंबई हवाईअड्डे को छोड़ते हुए देखे गए। दीपिका हवाईअड्डे के प्रवेश द्वार पर जाते वक्त हंसती हुई दिखाई दीं। वहीं रणवीर ने भीड़ की ओर देखते हुए हाथ हिलाया और इस प्यार के लिए आभार व्यक्त करते हुए अपने हाथ जोड़े। उनके परिवार सदस्य भारी बैग के साथ हवाईअड्डे की ओर जाते देखे गए। 14-15 नवंबर को दो दिवसीय शादी के बाद फिर भारत लौट आएंगे। यहां पर चार दिनों तक रिसेप्शन पार्टी चलेगा।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.