दीपिका पादुकोण के गर्दन पर लगी बैन्डेज़…हैदराबाद को हुई रवाना

दीपिका पादुकोण को लगी चोट

दीपिका पादुकोण को लगी चोट

दीपिका पादुकोण हाल में ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया| वो हैदराबाद के लिए निकल रही थी लेकिन फोटो में हमने कुछ नोटिस किया| दरअसल दीपिका पादुकोण के गर्दन पर कुछ बैन्डेज़ लगे हुए थे| जिससे ये अंदाज़ा लगाया जाने लगा कि उन्होंने शायद अपना टैटू हटवाने के लिए ऐसा किया है लेकिन सच कुछ और ही है|

आपको बता दें दीपिका पादुकोण ने पद्मवात में बहुत ही भरी ज्वेलरी पहनी थी जिससे ये अंदाज़ा लगाया जा रहा है की जरुर उन्हें उसकी वजह से गर्दन में चोट लग गयी| अब उसी चोट पर उन्होंने बैन्डेज़ लगाया है| यहाँ देखिये उनकी तस्वीरें-

विराट और अनुष्का के शादी के बाद मानों बॉलीवुड सितारों अपनी शादी का भी मन बना लिया है। ऐसा हम इसीलिए कह रहे है क्योंकि, अनुष्का विराट की शादी के बाद अब बी टाउन कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

कहा गया कि रणवीर एक एड फिल्म की शूटिंग के लिए श्रीलंका गए हुए थे। वहीं दीपिका भी नए साल के मौके पर रणवीर का साथ देने श्रीलंका पहुंची। यहां इन्होंने एक साथ मिलकर टाइम स्पेंड किया। बताया जा रहा है कि रणवीर और दीपिका के पेरेंट्स ने भी एक दूसरे से मुलाकात की। इसके अलावा, वैसे तो इस बॉलीवुड कपल ने अपने रिलेशनशिप को लेकर किए जा रहे सवालों पर चुप्पी साध रखी है लेकिन अब ये दोनों एक दूसरे से खुलकर इवेंट्स और पार्टीज में मीडिया के सामने आने से भी नहीं कतराते हैं।

कई सारी परेशानियों के बाद आखिरकार संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत जिसका नाम पहले पद्मावती था अब बड़े परदे पर रिलीज़ हो चुकी है| पद्मावत को रिलीज़ करना बहुत ही मुश्किल रहा क्योंकि करनी सेना इस फिल्म के खिलाफ थी| संजय लीला भंसाली की कई मास्टरपिस फिल्मों में से एक पद्मावत में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह प्रमुख भूमिकाएं करते हुए नज़र आये हैं।संजय लीला भंसाली की फिल्म में दर्शकों को जो सिनेमैटिक अनुभव मिलता है वो किसी और फिल्म में नहीं हो सकता| लेकिन इसके लिए उनकी फिल्में बड़े बजट की होती हैं| इस फिल्म को वायकॉम 18 प्रोड्यूस कर रही है| ऐसी खबर आ रही है कि फिल्म का बजट 180 करोड़ है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।