दीपिका पादुकोण एन्जॉय कर रही हैं रणवीर सिंह की बल्लेबाजी, वीडियो शेयर कर कहा ऑफ द फिल्ड भी करती हूं सपोर्ट

दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह का पूरा साथ दे रही हैं। फिल्म 83 की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है और दीपिका पादुकोण भी फिल्म छपाक की शूटिंग करने के बाद लंदन पहुंच गई हैं। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है।

डायरेक्टर कबीर खान के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण । (फोटोः इंस्टाग्राम)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर एक साथ ऑन स्क्रीन दिखाई देने वाले हैं। दोनों फिल्म में पति-पत्नी के किरदार में दिखाई दिखाएंगे। जी हां, दोनों कपिल देव की बायोपिक और 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म 83 (83 The Film)में दिखाई देंगे। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटक कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं जबकि दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रोल में नजर आएंगी।

दीपिका पादुकोण अपने पति रणवीर सिंह का पूरा साथ दे रही हैं। फिल्म 83 की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है और दीपिका पादुकोण भी फिल्म छपाक की शूटिंग करने के बाद लंदन पहुंच गई हैं। दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone Films) ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें रणवीर सिंह क्रिकेट ग्राउंड में अन्य खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं। दीपिका पादुकोण रणवीरि सिंह को खेलते हुए देख रही हैं।

यहां देखिए दीपिका पादुकोण एफसी का ट्विट-

ऑफ द फिल्ड सपोर्ट

इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण ने लिखा कि वह ऑन द फिल्ड और ऑफ द फिल्ड एक सपोर्टिव पत्नी  हैें। इसमें कोई शक नहीं है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह(Ranveer Singh) दोनों एक-दूसरे को कितना सपोर्ट करते हैं। दोनों अक्सर किसी इवेंट या प्रोग्राम में एक साथ दिखाई देते हैं।

दीपिका पादुकोण शूटिंग के लिए पहुंची लंदन

आपको बता दें कि फिल्म में फीमेल लीड को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि दीपिका पादुकोण (Deepika Padukona) कबीर खान के डायरेक्टरशिप में काम करेंगी, लेकिन अब इस पर मोहर लग चुकी है। रणवीर सिंह अपने इंस्टाग्राम से कई तस्वीरें भी शेयर की थी, जिसमें दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और कबीर खान एक साथ दिखाई दे रहे हैं और काफी हंस-हंस कर बातें कर रहे हैं। वह इन दिनों लंदन में हैं।

जानिए रणवीर सिंह ने कैसे साहिल खट्टर के सिर पर किया ‘ततड़-ततड़ स्टेप…

वीडियो में देखिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के क्यूट मोमेंट…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।