दीपिका पादुकोण को पहले ही पता था आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का रिलेशनशिप

दीपिका पादुकोण को रणबीर ने बताया था आलिया और अपने रिलेशनशिप के बारे में

दीपिका पादुकोण को रणबीर ने बताया था आलिया और अपने रिलेशनशिप के बारे में

पहले हमने आपको बताया था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट रिलेशनशिप में हैं वहीँ अब आपको जानकर हैरान होगी कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दुसरे को डेट कर रहे हैं इस बात का पता दीपिका पादुकोण को सबसे पहले चला| जी हां! कभी एक दुसरे के प्यार में रहे रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण आज एक दुसरे के अच्छे दोस्त हैं| दोनों को ब्रेकअप के बाद भी कई फिल्मों में साथ देखा गया| यही नहीं बल्कि दोनों अपने नए रिलेशनशिप में बहुत ही खुश है|

हालाँकि दीपिका को रणबीर कपूर के बारे में सबसे पहल पा चला इस बारे में उनके ही एक क्लोज़ फ्रेंड ने बताया कि दीपिका और रणबीर कपूर एक दुसरे के करीबी दोस्त हैं और दोनों एक दुसरे के करीबी दोस्त हैं| रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण को आलिया और उनके रिलेशनशिप के बारे में बताया और वो दोनों के लिए बहुत ही खुश भी हुई| किसी भी एक्स के बीच ऐसी दोस्ती देखना बहुत ही दुर्लभ है|

आपको बता दें हाल ह‍ी में GQ इंड‍िया को दि‍ए इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने आल‍िया भट्ट के साथ अफेयर की खबरों पर चुप्पी तोड़ी। इस सवाल के जवाब में रणबीर ने र‍िश्ते पर मुहर लगाते हुए कहा, ” हां, ये सबकुछ अभी नया है। अभी इस पर बात करना जल्दबाजी होगी। एक कलाकार के तौर पर, एक व्यक्ति के रूप में, आलिया का काम देखता हूं, जब उन्हें एक्टिंग करते हुए देखता हूं, बल्कि जिंदगी में भी, वह जो कुछ भी देती है मैं उसे अपने लिए लेना चाहता हूं। रणबीर कपूर ने कहा कि नया-नया प्यार आपके अंदर बहुत सारी उत्सुकता लेकर आता है। आपकी पुरानी ट्रिक्स अचानक नई हो जाती है। आज मैं पहले से ज्यादा बैलेंस हूं, मुझे र‍िश्तों की वैल्यू है। प‍िछले दिनों एक इंटरव्यू में रणबीर ने आलिया से रिश्ते को लेकर कहा था, ‘हां, एक लड़के के तौर पर मुझे उस पर क्रश है।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।