Met Gala 2019: दीपिका पादुकोण बनी डिज्नी प्रिंसेस, इंटरनेशनल पिंक कारपेट पर स्टाइलिश अंदाज में बिखेरा जलवा

मेट गाला 2019 में एक बार फिर दीपिका पादुकोण अपने स्टाइल का जलवा बिखेरती नजर आईं। यहां प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। वहीं, इंटरनेशनल सिंगर लेडी गागा का भी लाजवाब स्टाइल नजर आया।

मेट गाला 2019 में दीपिका पादुकोण(फोटो:इंस्टाग्राम)

न्यू यॉर्क में हो रहे मेट गाला 2019 में प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) से लेकर लेडी गागा (Lady Gaga) सभी सेलिब्रिटी का स्टाइल काफी लाजवाब रहा। लेकिन इन सभी स्टार के बीच बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का प्रिसेस लुक पर सभी की नजरें ठहर गई थी। अपने इस लुक से ये एक्ट्रेस काफी तारीफें पा रही हैं। उन्होंने साबित कर दिया कि वो भी इंटरनेशनल स्टार से कम नहीं हैं।

मेट गाला के कारपेट पर डिजाइनर ज़ैक पोजेन( Zac Posen) के पिंक गाउन में दीपिका पादुकोण का ये लुक देखकर आपको डिज्नी प्रिंसेस की याद आ जाएगी। पिंक थ्री डी कस्टमेड ट्यूब गाउन को दीपिका ने ऑक्सब्लड लिप कलर और पिंक स्मोकी आईज से खूबसूरत लुक दिया था। वहीं, पिंक एम्बेलिश्ड हेयबैंड, ईयररिंग्स और कफ से इसे पेयर कर कम्प्लीट लुक दिया।

यहां दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के अलावा और भी कई फेमस और इंटरनेशनल डिजाइनर, सिंगर और एक्टर ने शिरकत की। सिंगर लेडी गागा ने भी अपने चार अलग-अलग स्टाइलिश लुक से खूब तारीफें बटोरीं। लेकिन सबके बीच दीपिका का स्टाइल लाइमलाइट में रहा। गौरतलब हो कि प्रियंका यहां अपने पति निक जोनस (Nick Jonas) के साथ पहुंची थीं।

वहीं, फिल्मों की बात करें तो दीपिका जल्द ही ‘छपाक’ में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की लाइफ पर बनी है। इसमें एक्ट्रेस के अपोजिट विक्रांत मेसी नजर आएंगे। इसकी शूटिंग हाल ही में एक्ट्रेस ने दिल्ली में करती नजर आई थी।

सिर्फ मेट गाला ही नहीं, ये एक्ट्रेस जल्द ही कान्स फिल्म फेस्टिवल 2019 में अपने स्टाइल का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। कुछ वक्त पहले ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ये नया हेयरकट फ्लॉन्ट करती दिखी थी। आपको दीपिका का ये लुक कैसा लगा कमेंट करके हमें बताएं।

0

दीपिका पादुकोण का साड़ी में दिखा देखिए ग्लैमरस अवतार…

वीडियो में देखिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के क्यूट मूमेंट्स…

 

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।