दीपिका पादुकोण ने न्यूयॉर्क में की ऋषि कपूर से मुलाकात, नीतू कपूर ने एक्ट्रेस को दिया ये शानदार गिफ्ट

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में न्यूयोर्क में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के पैरेंट्स ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ समय बिताया। इस मौके पर नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने दीपिका को एक खूबसूरत ब्रेसलेट गिफ्ट किया।

न्यूयोर्क में ऋषि कपूर और नीतू कपूर के साथ दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणबीर कपूर एक समय बॉलीवुड के सबसे हॉट कपल में से एक थे। लेकिन इनका यह रिश्ता लम्बे वक्त तक चल नहीं पाया और कुछ दिनों बाद दोनों ने अपने रस्ते अलग कर लिए। आज दोनों अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। एक तरफ दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह ( Ranveer Singh) से शादी कर ली, तो वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट Alia Bhatt) को एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

ब्रेकआप और अपने नए रिश्तों के बावजूद दीपिका और रणबीर आज भी एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। कई मौकों पर साथ नजर आ जाते हैं। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में न्यूयोर्क में रणबीर कपूर ( Ranbir Kapoor) के पैरेंट्स ऋषि कपूर  ( Rishi Kapoor)और नीतू कपूर ( Neetu Kapoor) के साथ समय बिताया। इस मौके पर नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने दीपिका को एक खूबसूरत ब्रेसलेट गिफ्ट किया।

दीपिका पादुकोण ने इस खूबसूरत गिफ्ट की तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए अपनी ख़ुशी जाहिर की है। इसके साथ साथ नीतू कपूर ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दीपिका के साथ की एक तस्वीर शेयर करते हुए ख़ुशी का इजहार किया है। बताते चलें कि बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर ऋषि कपूर काफी लंबे समय से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज करा रहे हैं।

यहाँ देखिए नीतू कपूर द्वारा शेयर की गई खूबसूरत तस्वीर …

एक न्यूज पेपर से बात करते हुए एक्टर ने बताया, ‘मैं काफी लम्बे समय से न्यूयॉर्क में अपने कैंसर का इलाज करा रहा हूं। एक लंबी लड़ाई लड़ने के बाद अब मैं इस बीमारों से मुक्त हो गया हूं। ये सब मेरे फैंस और मेरी फैमिली की प्रार्थना का असर है। अब मैं स्वस्थ हो रहा हूं। मैं उन सबका धन्यवाद करता हूं। नीतू एक चट्टान की तरह इस लड़ाई में मेरे साथ थी वर्ना यह लड़ाई मेरे लिए काफी कठिन हो जाती।’

यहाँ देखिए ऋषि कपूर का इंटरव्यू …

रत्नेश मिश्रा :बचपन से ही इंजीनियर बनने का सपना था. इसे पूरा करने के लिए इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, लेकिन खबरों के प्रति ललक ने जर्नलिस्ट बना दिया. बीटेक के बाद जर्नलिज्म किया. उसके बाद अब पत्रकारिता में ही मन रम गया है.