दीपिका पादुकोण के घर नंदी पूजा के बाद रणवीर सिंह की हल्दी रस्म शुरू, PHOTO आई सामने

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के यहां शादी का जश्न शुरू हो गया है। हिंदू परंपरानुसार दीपिका के घर नंदी पूजा के बाद रणवीर के यहां हल्दी की रस्म शुरू ई है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के यहां शादी का जश्न शुरू हो गया है। घर को पूरी तरह सजाया गया है। इसके साथ ही हिंदू परंपरा के अनुसार रस्मों को किया जा रहा है। दीपिका पादुकोण के घर नंदी पूजा के बाद रणवीर सिंह के यहां हल्दी की रस्म शुरू हो गई है। रणवीर बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। बालकनी पर खड़े होकर किसी के साथ फोटो ले रहे हैं तभी किसी ने फोटो क्लीक कर शेयर कर दी है। इन फोटो के सामने आते ही फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में दीपिका ने खुद के लिए मंगलसूत्र और रणवीर के लिए चेन भी खरीदा है। बताया जा रहा है कि दीपिका ने एक करोड़ रुपए के गहने लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के आवास पर शादी का रंग दिखने लगा है। रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो गया है। इतना ही नहीं दीपिका के घर नंदी पूजा धूमधाम से की गई। इसके बाद वह गहने खरीदने निकल पड़ीं। अभी रणवीर सिंह के घर की फोटो सामने आई है। इसमें रणवीर सिल्वर रंग के कुर्ते में चमक बिखेर रहे हैं। इनके माथे पर तिलक लगा है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब हल्दी की रस्म शुरू हो गई है। यानी कि दूल्हे राजा को अब हल्दी लगनी शुरू हो जाएगी। वैसे फोटो देखिए तो रणवीर कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड दिख रहे हैं। और हो भी क्यों ना हो प्यार मुकम्मल जो हो रहा है।

ऐसा है मंगलसूत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने केवल 20 लाख रुपए का मंगलसूत्र लिया है। इस मंगलसूत्र में केवल डायमंड लगे हुए हैं। यह बहुत ही खास तरीके से बनाया जा रहा है। इसके अलावा दीपीका ने दो और गले का हार लिया है। इनको भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा रणवीर सिंह के लिए गले का चेन लिया। ये चेन रणवीर सिंह ने पद्मावत में पहना था। इस तरह दीपिका पादुकोण ने कुल चार गहने खरीदे हैं। खबर यह भी आ रही है कि दीपिका पादुकोण अन्य सामानों की खरीदारी भी कर रही हैं।

प्राइवेट ढंग से शादी
इटली के कोमो लेक नामक स्थान पर शादी प्राइवेट ढंग से होगी। इस शादी में बहुत ही करीब के 80 मेहमान शामिल होंगे। लेकिन इस लिस्ट में बॉलीवुड से केवल संजय लीला भंसाली का नाम है। इसके अलावा कोई भी बॉलीवुड स्टार दिखाई नहीं देगा। ऐसे में हो सकता है कि फिल्मी दुनिया के कुछ खास दोस्त नाराज हो जाएं। खैर ये बात तो 14 और 15 नवंबर को ही स्पष्ट हो पाएगी। वैसे भी संजय लीला भंसाली दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के बहुत ही करीबी और खास माने जाते हैं। इसलिए इनका जाना तो तय माना जा रहा है।

रिसेप्शन में 3 हजार मेहमान
शादी के बाद 30 नवंबर और 01 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन रखा गया है जिसमें केवल प्रोफेशनल लोग आएंगे। दो दिन तक ग्रांड हयात में जश्न का माहौल चलेगा। इस पार्टी में करीब तीन हजार से ज्यादा मेहमान शिरकत करेंगे। इसके अलावा दीपिका पादुकोण के होम टाउन बेंगलुरु में भी दो दिन (28 व 29 नवंबर) तक रिसेप्शन चलेगा। ये पार्टी केवल स्कूल व कॉलेज फ्रेंड के लिए है। चलिए इसी बहाने हम दीपिका के बचपन के दोस्तों को देख पाएंगे। मतलब चार दिनों तक भारत में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की शादी के रिसेप्शन की पार्टी चलेगी।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.