मैडम तुसाद के बाद अब यहां अपने जलवे बिखेरती दिखेंगी दीपिका पादुकोण, साथ में नजर आएंगी ये दो हॉलीवुड स्टार

दीपिका पादुकोण वॉक यूएस मैगजीन के अप्रैल एडिशन के कवर पेज पर नजर आने वाली हैं। कुछ दिनों पहले ही मैडम तुसाद में अपने वैक्स ऑफ स्टैच्यू से इंटरनेट पर हलचल मनाने के बाद अब ये दोबारा अपने खूबसूरत अंदाज से खलबली मचाने के लिए तैयार हैं।

  |     |     |     |   Updated 
मैडम तुसाद के बाद अब यहां अपने जलवे बिखेरती दिखेंगी दीपिका पादुकोण, साथ में नजर आएंगी ये दो हॉलीवुड स्टार
दीपिका पादुकोण स्कारलेट जोहानसन और बे डोना के साथ वॉग मैगजीन कवर पेज पर (फोटो:इंस्टाग्राम)

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं। एक्टिंग के साथ-साथ वो अपने स्टाइल और लुक के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में, उन्होंने लंदन के मैडम तुसाद में अपनी प्रतिमा का अनावरण किया। इस प्रतिमा के अनावरण होते ही वो इंटरनेट पर काफी ट्रेंड करने लगी। शादी के बाद भी दीपिका के फैन फॉलोइंग में कमी नहीं आई है।

भले पद्मावत के बाद अभी ये किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं, लेकिन इवेंट या फिल्मों से बाहर ये काफी एक्टिव रहती हैं। अभी कुछ दिनों पहले ही ये अपनी नई मैगजीन कवर लुक के लिए छाई रहीं। जी हां, दीपिका पादुकोण अप्रैल महीने वॉग यूएस के कवर पेज पर नजर आएंगी। इस कवर पेज पर दीपिका अकेली नहीं हैं, बल्कि उनके साथ हॉलीवुड की दो स्टार्स भी हैं। किसी हॉलीवुड स्टार के साथ वॉग कवर पर नजर आना वाकई में बड़ी उपलब्धि है।

कैसा है इस कवर पेज पर दीपिका का स्टाइल
दीपिका पादुकोण को बॉलीवुड की स्टाइल क्वीन कहना गलत नहीं होगा। चाहे उनका वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल लुक, अपने हर स्टाइल में ये बेहद खूबसूरत और ट्रेंडी लगती हैं। उनके स्टाइल की बात ही अलग होती है। इस कवर पेज पर भी दीपिका काफी ग्लैमरस लग रही हैं। इसमें उन्होंने एक येलो-ग्रीन स्ट्रेप फ्लोरल ड्रेस पहनी है। अपने इस लुक को उन्होंने एक खूबसूरत टियारा के साथ कम्प्लीट किया है। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने लूज लो बन बनाया है। वहीं, उनका मेकअप काफी मिनिमल है और परफेक्ट है।

कौन हैं हॉलीवुड एक्ट्रेसेस दीपिका के साथ
दीपिका ने इस कवर पेज को दो बड़ी हॉलीवुड स्टार्स के साथ शेयर किया है। इनमें से एक हैं एवेंजर्स स्टार स्कारलेट जोहानसन और दूसरी हैं दक्षिण कोरियाई स्टार बे डोना। ये दोनों गाउन में नजर आ रही हैं और उनका लुक भी काफी स्टाइलिश है।

किस फिल्म में नजर आएंगी दीपिका
दीपिका पादुकोण जल्द ही अपने होम प्रोडक्शन की फिल्म ‘छपाक’ में नजर आएंगी। ये उनके प्रोडक्शन का पहला वेंटर होगा। ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी की लाइफ पर बेस्ड है। इसमें दीपिका एक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभाएंगी। इसे मेघना गुलजार डायरेक्ट करेंगी। इस फिल्म को लेकर उनका मानना है कि स कहानी को बताने की जरूरत है और इस तरह के एक मजबूत, साहसी और स्वतंत्र महिला किरदार को सामने लाने के लिए अपने प्रोडक्शन की कमान संभाली है।

वीडियो में देखिए मैडम तुसाद में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के क्यूट पलों की झलक…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: जागृति प्रिया

मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।

jagriti.priya@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags:

Leave a Reply