दीपिका पादुकोण ने पोस्ट की रणबीर कपूर की तस्वीर, कहीं नाराज़ ना हो जाएँ रणवीर सिंह…

दीपिका पादुकोण ने इन्स्टा पर पोस्ट की रणबीर कपूर की तस्वीर, रणवीर सिंह आप देख रहे हैं ना?

दीपिका पादुकोण ने पोस्ट की रणबीर कपूर की तस्वीर, कहीं नाराज़ ना हो जाएँ रणवीर सिंह...

दीपिका पादुकोण अपने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के साथ जुडी रहती है| आजकल उन्हें सोशल मीडिया हैंडल पर काफी ऐक्टिव देखा जाता है| अभी बीते दिनों ही उन्होंने अपनी छोटी बहन अनीशा पादुकोण के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी| इस तस्वीर को रणवीर सिंह ने क्लिक किया था। दीपिका पादुकोण ने इस तस्वीर को वर्ल्ड रोलरॉस्टर डे हैशटैग के साथ शेयर किया था|

हालाँकि अब दीपिका पादुकोण ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर में दीपिका रणबीर की तस्वीर खींचती नजर आ रही हैं| रणबीर कपूर कुछ दूर पर पोज दे रहे हैं। हालाँकि दीपिका ने रणबीर कपूर की फोटो ऐसे ही नहीं पोस्ट नहीं की। बल्कि उन्होंने इस तस्वीर के जरिए अपने फॉलोअर्स को वर्ल्ड फटॉग्रफी डे पर विश किया।

बता दें यह तस्वीर उनकी फिल्म तमाशा के दौरान की है| इस तस्वीर का बैकड्रॉप काफी खूबसूरत नजर आ रहा है। इस फोटो में रणबीर एक पहाड़ी की चोटी पर बैठे नजर आ रहे हैं। यहाँ देखिये ये पोस्ट-

बता दें कभी दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने एक दुसरे को डेट किया था हालाँकि उनका रिलेशनशिप कुछ समय बाद टूट गया था| इसके बाद रणबीर कपूर की लाइफ में कटरीना कैफ की एंट्री हुई और दीपिका को राम लीला के सेट पर रणवीर सिंह से प्यार हो गया|

एक तरफ जहाँ रणबीर कपूर फिलहाल आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं वहीँ दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह इस साल शादी करने जा रहे है| रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की शादी 20 नवंबर 2018 को होने जा रही है|

खैर भले ही रणबीर और दीपिका अब अलग हो चुके हो लेकिन ब्रेकअप के बाद भी दोनों ने कई सारी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया| दोनों को ये जवानी है दीवानी, तमाशा जैसी फिल्मों में साथ देखा गया था|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।