Coronavirus: दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह का उड़ाया मज़ाक, रणवीर ने कहा “देख लूंगा तुम्हें…”

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिस में कभी वह घर का काम करती नजर आ रही है तो कभी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के सर पर 'Husband' का टैग लगाकर थोड़ी मस्ती कर रही है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की तस्वीर (फोटो-इंस्टाग्राम)

कोरोना वायरस (Coronavirus) के वजह से पूरी दुनिया लॉकडाउन है। ऐसे में आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने घरों में कैद है। बता दें, दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस लॉकडाउन का पूरा फायदा उठाते नजर आ रहे है। हाल ही दीपिका ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है जिस में कभी वह घर का काम करती नजर आ रही है तो कभी रणवीर के सर पर ‘Husband’ का टैग लगाकर थोड़ी मस्ती कर रही है।

दीपिका पादुकोण ने हाल ही में रणवीर सिंह की सोई हुई तस्वीर इंस्टाग्राम शेयर किया है। वह गहरी नींद में सोये है और दीपिका ने उनके सर पर ‘Husband’ का टैग लगाया है। एक्ट्रेस इस फोटो की खूब चर्चा हो रही है। लोग इसे काफी फनी बता रहे हैं।

पढ़ें: दीपिका पादुकोण की हॉट तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, पति रणवीर सिंह ने कहा- ‘बेबी रहम करो यार’

इस तस्वीर पर रणवीर सिंह कमेंट में लिखते है, हम्म्म। मेरी कोंडो की बच्ची… देख लूंगा तुझे… वहीँ दीपिका की बहन अनिशा पादुकोण ने भी इस तस्वीर पर कमेंट किया है कि यह एपिसोड्स अब तक का सबसे बढ़िया एपिसोड्स है। बतादें, दीपिका क्वारंटाइन में रोज एक एपिसोड्स शेयर रही है। लोग दीपिका के इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वर्कफ्रंट की बात करें तो दोनों कपिल देव की बायोपिक में नज़र आने वाले है। इस फिल्म का नाम ’83’ है। कोरोनावायरस के वजह से फिल्म की रिलीज़ डेट आगे कर दी गई है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो: