दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने शादी से पहले ही ले लिया था आलीशान बंगला, इस तरह हुआ खुलासा!

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी से पहले ही घर बसाने की प्लानिंग कर रखी थी दोनों ने मुंबई के जुहू नामक स्थान पर 50 करोड़ का एक आलीशान बंगला खरीद रखा है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी से पहले ही घर बसाने की प्लानिंग कर रखी थी। इनके करीबी सूत्रों ने खुलासा किया है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुंबई के जुहू नामक स्थान पर एक आलीशान बंगला खरीद रखा है। इस बगंले में फिलहाल काम जारी है। इसके बाद दीपवीर अपने सपनों के घर में शिफ्ट हो जाएंगे। फिलहाल इटली से लौटने के बाद रणवीर सिंह अपने पुराने बंगला में ही रहेंगे। अब देखना है कि इस बंगला को किस तरह से बनवाया जा रहा है। अनुमान है कि रणवीर इसको भी खास ढंग से ही बनवाएंगे।

फिल्मफेयर की खबर के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शादी से पहले ही बंगला तलाशना शुरू किए। इसी बीच उनको मुंबई के जुहू में एक बंगला पसंद आया। उसको 50 करोड़ रुपए में खरीदा। इस बंगले का काम चल रहा है। ये बंगला दीपिका को बेहद पसंद है। इसके साथ ही दीपिका चाहती हैं कि उसकी सजावट उनके अनुसार की जाए। इसको लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। दीपिका पहले तो भावनानी फैमिली हाउस जाएंगी, इसके बाद वे वहां शिफ्ट हो जाएंगे। इटली में दो दिन तक शादी करने के बाद वे भारत लौटने वाले हैं।

भारत आकर करेंगे ये काम
इटली में दीपिका और रणवीर 14 और 15 नवंबर को शादी की रस्म खत्म हो गई है। इसके बाद एक-दो दिन इटली में बिताने के बाद पादुकोण और भावनानी फैमिली भारत आएंगे। यहां पर वे लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रोफेशलन फ्रेंड्स की खास तरीके से खातिरदारी करेंगे। फिलहाल कहा जा रहा है कि 18 नवंबर को भारत आएंगे। इसके बाद 21 नवंबर को दीपिका के होमटाउन बैंगलुरू, 28 नवंबर और 01 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। दीपिका और रणवीर की ओर से दी जाने वाली शानदार रिसेप्शन पार्टी में न्यूली मैरिड कपल मेहमानों के लिए लगभग 50 स्पेशल कॉकटेल पार्टी देंगे। इसके साथ ही लजीज खाने का भी प्रबंध किया जाएगा।

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.