शाहरुख खान के मन्नत की तरह ही अपना आशियाना चाहते हैं रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण

रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण 14-15 नवम्बर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वो अपनी शादी से शॉपिंग से लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाएं हुए हैं...

बॉलीवुड के क्यूट कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) 14-15 नवम्बर को इटली में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वो अपनी शादी से शॉपिंग से लेकर शादी के बाद नए घर को लेकर इन दिनों सुर्खियों में छाएं हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक शादी के बाद रणवीर-दीपिका प्रभादेवी अपार्टमेंट में फ्लैट देख रहे हैं। लेकिन ये कपल अपना घर शाहरुख खान के घर मन्नत की तरह चाहते हैं। रणवीर और दीपिका इसके लिए एक आलीशन जगह देख रहे हैं।

रणवीर सिंह और दीपिका अपने घर में 70 करोड़ खर्च करने के लिए तैयार है। इन दोनों के घर में शादी की रस्में शुरू हो चुकी है। इसकी तस्वीरें हाल ही में सोशल मीडिया में छाई हुई थी। रणवीर सिंह के घर पर हल्दी की रस्म पूरी की गई है। जिसमें उनकी हल्दी की तस्वीरें सामने आई थी।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh ) के यहां शादी का जश्न शुरू हो गया है। घर को पूरी तरह सजाया गया है। इसके साथ ही हिंदू परंपरा के अनुसार रस्मों को किया जा रहा है। दीपिका पादुकोण के घर नंदी पूजा के बाद रणवीर सिंह के यहां हल्दी की रस्म शुरू हो गई है। रणवीर बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। बालकनी पर खड़े होकर किसी के साथ फोटो ले रहे हैं तभी किसी ने फोटो क्लीक कर शेयर कर दी है। इन फोटो के सामने आते ही फैंस भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं। अभी हाल ही में दीपिका ने खुद के लिए मंगलसूत्र और रणवीर के लिए चेन भी खरीदा है। बताया जा रहा है कि दीपिका ने एक करोड़ रुपए के गहने लिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के आवास पर शादी का रंग दिखने लगा है। रिश्तेदारों का आना-जाना शुरू हो गया है। इतना ही नहीं दीपिका के घर नंदी पूजा धूमधाम से की गई। इसके बाद वह गहने खरीदने निकल पड़ीं। अभी रणवीर सिंह के घर की फोटो सामने आई है। इसमें रणवीर सिल्वर रंग के कुर्ते में चमक बिखेर रहे हैं। इनके माथे पर तिलक लगा है। ऐसा कहा जा रहा है कि अब हल्दी की रस्म शुरू हो गई है। यानी कि दूल्हे राजा को अब हल्दी लगनी शुरू हो जाएगी। वैसे फोटो देखिए तो रणवीर कुछ ज्यादा ही एक्साइटेड दिख रहे हैं। और हो भी क्यों ना हो प्यार मुकम्मल जो हो रहा है।

ऐसा है मंगलसूत्र
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका पादुकोण ने केवल 20 लाख रुपए का मंगलसूत्र लिया है। इस मंगलसूत्र में केवल डायमंड लगे हुए हैं। यह बहुत ही खास तरीके से बनाया जा रहा है। इसके अलावा दीपीका ने दो और गले का हार लिया है। इनको भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा रणवीर सिंह के लिए गले का चेन लिया। ये चेन रणवीर सिंह ने पद्मावत में पहना था। इस तरह दीपिका पादुकोण ने कुल चार गहने खरीदे हैं। खबर यह भी आ रही है कि दीपिका पादुकोण अन्य सामानों की खरीदारी भी कर रही हैं।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।