15 नवंबर को शादी करने का राज, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह का इस तारीख से गहरा कनेक्शन

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह 14, 15 नवंबर, 2018 को शादी करेंगे। 15 नवंबर दोनों के जीवन का खास दिन है। 'गोलियों की रासलीला रामलीला' मूवी 2013 में रिलीज हुई थी।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह आखिरकार शादी करने जा रहे हैं। इसी साल 14 और 15 नवंबर को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इसको लेकर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 15 नवंबर की तारीख दोनों के जीवन से जुड़ा वो खास दिन है जिसके कारण दीपिका-रणवीर एकदूजे के करीब आए थे। जी, याद करें ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ मूवी को जो 2013 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में हम पहली बार दोनों को एक साथ रोमांस करते देखे थे। इसमें एक गाना है ‘लहू मुंह लग गया…’ जो कि इनके रिश्तों की गहराई को अब बयां कर रहा है। ये तारीख भी दीपिका की ओर से तय किया गया है।

‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ मूवी 15 नवंबर को सिनेमाघरों में आई थी। फिल्म में दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह की जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। आज इस फिल्म के लिए दोनों को याद किया जाता है। इस फिल्म में रोमांस करने वाले रणवीर दीपिका के रग-रग में बस जाएंगे। ये किसको पता था। लेकिन ये भी किसको पता था कि शादी भी इसी दिन खास मौके पर तय होगी। 15 नवंबर की तारीख दीपिका-रणवीर के लिए सबसे खास और यादगार होगी जो कि इनको हमेशा याद रहेगी। इसके अलावा हम फैंस भी इनके 15 नवंबर के बहाने पहली मुलाकात और शादी का जश्न साथ-साथ मनाएंगे।

दीपिका ने लिया फैसला
वैसे अब ये भी जान लें कि शादी की तारीख रणवीर की ओर से नहीं बल्कि दीपिका की ओर से तय हुई है। इसको लेकर खुद रणवीर ने कहा था कि दीपिका शादी को लेकर पूरी तरह आजाद हैं। वह जब भी कहेंगी मैं शादी के लिए तैयार हो जाऊंगा। शादी के फैसले के लिए दीपिका को रणवीर ने आजादी दी थी। अब रणवीर को भी ये अंदाजा नहीं होगा कि इस यादगार तारीख को दीपिका चुन सकती हैं। अब इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है। खैर रामलीला में रोमांस करने वाले रणवीर अब तो सही में दीपिका के होने जा रहे हैं। इन दोनों की शादी हिंदू रस्मों रिवाज के अनुसार होगी।

इटली में ले सकती हैं सात फेरे
वैसे इसी कार्ड को रणवीर सिंह ने भी शेयर किया है। इसके बाद फैंस को मुबारकबाद दे रहे हैं। इसी दौरान कमेंट में दीपिका की तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण काफी अच्छे दोस्त हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल हमेशा दी जाती है। इनके नए रिश्ते की बात भी उससे खास है। दोनों इटली में शादी करेंगे। इससे पहले रणवीर ने कहा था कि शादी करने के फैसले को लेकर दीपिका पूरी तरह आजाद हैं। दीपिका जब भी बोल दें तो रणवीर बारात लेकर हाजिर हो जाएंगे। यानी कि दीपिका ही डेट फाइनल करके बताएंगी। अब जैसे ही दीपिका ने हामी भर दी शादी तय हो गई है।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.