दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह के शादी के कार्ड में हुई ये बड़ी गलती, क्या देख पाए आप?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की खुशखबरी दी लेकिन जल्दी-जल्दी में गलतियां कर बैठे। दुल्हन का नाम तक गलत लिखा गया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की खुशखबरी दे दी लेकिन जल्दी-जल्दी में कुछ गलतियां कर बैठे। अब इन गलतियों के कारण सवाल किए जा रहे हैं। फैंस भी नाराज दिख रहे हैं। फैंस नाराज हो भी क्यों नहीं, दुल्हन का नाम तक गलत लिखा गया है। हालांकि अंग्रेजी वाले कार्ड में तो सब ठीक ठाक है लेकिन हिंदी कार्ड में तीन बड़ी गलतियां हैं। हिंदी में गलती करने पर सवाल उठना तो बनता ही है। वैसे जल्दी-जल्दी में गलतियां हो जाती हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर कौन सी बड़ी गलतियां हुई हैं जिसके कारण फैंस का मूड थोड़ा ऑफ हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने रविवार को सोशल मीडिया पर शादी का कार्ड शेयर किया। इस खबर ने रणवीर और दीपिका के फैंस को खुश किया। पर जैसे ही फैंस की नजर गलतियों पर पड़ी तो फिर शुरू हो गया सोशल मीडिया पर हो-हल्ला। सबसे पहले तो कार्ड में ‘की’ लिखा गया है वहां पर ‘की’ होना चाहिए। आगे बढ़ने पर देखते हैं कि ‘सालों’ की जगह ‘सालो’ लिखा गया है। इस गलती ने तो वाक्य का मतलब ही बदल दिया। ये पहली बड़ी गलती थी। अब इसके बाद जैसे ही नजर दीपीका पर पड़ी तो फैंस ने कहा कि कम से कम दीपिका का नाम तो सही लिखना चाहिए। वैसे दुल्हन के नाम में गलती देखकर रणवीर का दिल भी दुखा होगा।

कुछ यूं दी शादी की खबर
दीपिका ने शादी का कार्ड शेयर कर लिखा, ‘हमारे परिवार के आशीर्वाद से हमारी शादी 14 और 15 नवंबर को तय हो गई है। इतने सालों में आपने हमें जो प्यार दिया है, उसके लिए हम आपके आभारी हैं और हमारे शुरू होने वाले प्रेम, दोस्ती और विश्वास के इस खूबसूरत सफर के लिए हम आपके आशीर्वाद की कामना करते हैं। बहुत सारा प्यार, दीपिका और रणवीर।’ जैसी ही दीपिका ने इसे शेयर किया फैंस तो मुबारकबाद देने के लिए उमड़ पड़े। फैंस के मैसेज पढ़कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे किस तरह से इस कंफर्म डेट के लिए बेताब थे। वैसे दीपिका व रणवीर की बेताबी भी साफ दिख रही है।

देखें वीडियो…

इटली में शादी
वैसे इसी कार्ड को रणवीर सिंह ने भी शेयर किया है। इसके बाद फैंस को मुबारकबाद दे रहे हैं। इसी दौरान कमेंट में दीपिका की तस्वीरें भी पोस्ट कर रहे हैं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण काफी अच्छे दोस्त हैं जिनकी दोस्ती की मिसाल हमेशा दी जाती है। इनके नए रिश्ते की बात भी उससे खास है। संभावना है कि इटली में शादी करेंगे। हालांकि इसकी अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे पहले रणवीर ने कहा था कि शादी करने के फैसले को लेकर दीपिका पूरी तरह आजाद हैं। दीपिका जब भी बोल दें तो रणवीर बारात लेकर हाजिर हो जाएंगे। यानी कि दीपिका ही डेट फाइनल करके बताएंगी। अब जैसे ही दीपिका ने हामी भर दी शादी तय हो गई है।

देखें वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.