DeepVeer Reception Live Updates: लाल लिबास में दीपिका पादुकोण का बोल्ड लुक, दीपवीर आए नजर

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पार्टी अभी खत्म नहीं हुई है। आज तीसरी रिसेप्शन पार्टी मुंबई के ग्रैंड हयात होटल मुंबई में जारी है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी पार्टी अभी खत्म नहीं हुई है। इटली से शादी करके लौटने के बाद भारत में दीपवीर ने अपने रिश्तेदार, दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए तीन रिसेप्शन पार्टी दी। जिसमें कि आज तीसरी रिसेप्शन पार्टी मुंबई के ग्रैंड हयात होटल मुंबई में जारी है। होटल को लाल गुलाबों से सजाया गया है। यहां पर भी फूलों की सजावट मस्तानी की पसंद बयां कर रही है। इस अंतिम दिन की पार्टी में बॉलीवुड के बड़े सितारे जैसे संजय लीला भंसाली, अनिल कपूर, शाहरुख खान, सलमान खान, कैटरीना कैफ जैसी हस्तियां शिरकत करने वाली हैं।

बताते चलें कि इससे पहले दीपवीर की ओर से दो रिसेप्शन पार्टियां रखी जा चुकी हैं। सबसे पहले दीपिका पादुकोण के मायके बेंगलुरु में रखी गई। इसके बाद मुंबई के इसी होटल में दूसरी पार्टी थी और अब तीसरी पार्टी भी यहीं पर दी जा रही है। इसके बाद इनके शादी का जश्न समाप्त हो जाएगा। वैसे इससे पहले हम दीपिका और रणवीर के परिवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में देख चुके हैं। वहां दोनों परिवार भक्ति में मग्न नजर आए थे।

DeepVeer Mumbai Reception Live Updates:-

 

09:4o PM- जावेद अख्तर और शबाना आजमी पहुंचे होटल

09:3o PM- कुछ इस तरह स्टेज पर आए नजर

09:28 PM- दीपवीर की पहली तस्वीर आई सामने

09:16 PM- रणवीर की मां और बहन की तस्वीर आई सामने

09:00 PM- दीपवीर रिसेप्शन की तैयारी का वीडियो आया सामने

08:54 PM- राहुल बॉस पार्टी के लिए तैयार हो चुके हैं

08:30 PM- इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी का जश्न भी देखने को मिला

07:34 PM- जैकलीन फर्नांडिस के शामिल होने की खबर आई सामने

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.