दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 80 साल की उम्र में दिखेंगे ऐसे, ये वायरल तस्वीर देख कर हो जाएंगे हैरान

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड की सबसे हॉट और पॉपुलर जोड़ी है। रणवीर सिंह फैन क्लब ने रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को न्यू ओल्ड एज फिल्टर फोटो शेयर किया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह। (फोटोः इंस्टाग्राम)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) बॉलीवुड की सबसे हॉट और पॉपुलर जोड़ी है। ये कपल एक दूसरे कापी ध्यान भी रखते हैं। दोनों के प्यार को पब्लिक के बीच में भी अक्सर देखा जाता है। दोनों ही बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर-एक्ट्रेस हैं। दोनों अपने कपल गोल्स को हासिल कर रहे हैं और फ्यूचर प्लानिंग में विश्वास रखते हैं। हाल ही में कपल का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

रणवीर सिंह फैन क्लब ने रणवीर सिंह औऱ दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) को न्यू ओल्ड एज फिल्टर फोटो शेयर किया है। ये तस्वीर रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के शादी (DeepVeer Wedding) की है। लेकिन इसमें ओल्ड एज फिल्टर का यूज किया गया है, जिसमें वह दोनों 80 साल की उम्र में दिखाई दे रहे हैं। दीपिका पादुकोण 80 साल की उम्र में भी काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं, जबकि रणवीर सिंह सफेद दाढ़ी और मूंछों में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।

 80 साल की उम्र में कैसे दिखेंगे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण

राम-लीला से हिट हुई जोड़ी

आपको बता दें की दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने राम-लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत (Padmavat)  में साथ काम किया था। राम-लीला और बाजीराव मस्तानी में दोनों की कैमेस्ट्री को काफी पसंद किया था। ऑन स्क्रीन इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। इनकी शादी को लेकर पूरी दुनिया में चर्चे हुए।

83 में निभाएंगे ऑनस्क्रीन पति-पत्नी का किरदार

पहली बार दोनों ऑन स्क्रीन पति-पत्नि के किरदार में दिखाई देंगे। इन दिनों दोनों कपिल देव की बायोपिक और 1983 के क्रिकेट वर्ल्ड कप पर आधारित फिल्म 83 (83 The Film) की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटक कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं जबकि दीपिका पादुकोण कपिल देव की पत्नी रोमी देव के रोल में नजर आएंगी।

83 फिल्म में पहले रणवीर सिंह नहीं बल्कि रणदीप हुड्डा बनने वाले थे कपिल देव

वीडियो में देखिए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के क्यूट मोमेंट…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।