शादी के बाद मुंबई लौटे दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, अब गृह-प्रवेश की तैयारी

इटली के लेके कोमो में शादी करने के बाद दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह मुबंई लौटे हैं। मुबंई एयरपोर्ट पर फैंस और मीडिया ने दीपिका-रणवीर का स्वागत किया।

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह शादी के बाद मुबंई लौटे हैं। मुबंई एयरपोर्ट पर फैंस और मीडिया ने दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह का स्वागत किया। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही फैंस की भीड़ ने घेर लिया। हालांकि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने दिल खोलकर स्वागत स्वीकार किया। इसके बाद दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल जा रही हैं। परंपरा के अनुसार बहू का गृह प्रवेश कराया जाएगा। इस दौरान दीपिका पादुकोण के सिर पर लंबा सिंदूर लगाई हैं। जो कि बहुत प्यारा दिख रहा है।

इटली के लेक कोमों के विला में दो दिन की शादी के बाद दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह घर लौटे हैं। दीपिका और रणवीर का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। वैसे पहले ही बताया जा चुका था कि वे 18 नवंबर को भारत आ जाएंगे। दीपिका पादुकोण के स्वागत के लिए तो सिंह का घर कब से सजाया जा जुका है। परंपरा के अनुसार दीपिका का गृह प्रवेश कराया जाएगा। इसके साथ ही आगे के रस्म किए जाएंगे। अभी दोनों सिंह निवास पर पहुंचे हैं। इसके बाद वे अपने जुहू में बन रहे बंगला में जा सकते हैं।

हनीमून की तैयारी
बताते चलें कि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह शादी के लिए इटली गए थे। वहां पर 13 नवंबर को मेहंदी-संगीत की रस्म अदा की गई। इसके अलावा 14 और 15 नवंबर को कोंकणी और सिंधी रस्म (आनंद करज) से शादी की गई। शादी संपन्न होने के बाद दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने शादी की तस्वीर दी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर जमकर तहलका मचा। वैसे यह भी कहा जा रहा है कि दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह शॉर्ट टाइम के लिए हनीमून पर जा सकते हैं। रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिंबा’ दिसंबर में आ रही है जिसके कारण वे खासे व्यस्त रहने वाले हैं। इसलिए हनीमून पर ज्यादा समय के लिए नहीं जा सकते हैं। वैसे देखते हैं कि रणवीर अपनी मस्तानी के लिए कैसे समय निकालते हैं।

 

 

देखिए वीडियो…

रवि गुप्ता :पत्रकार, परिंदा ही तो है. जैसे मैं जन्मजात बिहारी, लेकिन घाट-घाट ठिकाने बनाते रहता हूं. साहित्य-मनोरंजन के सागर में गोते लगाना, खबर लिखना दिली तमन्ना है जो अब मेरी रोजी रोटी है. राजनीति तो रग-रग में है.