शादी में सिक्योरिटी से ज्यादा दीपवीर ने इस बोट पर किए खर्च, कीमत जान उड़ जाएंगे होश

दीपिवार अपनी शादी में किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहते हैं...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी आज सिंधी रस्म (आनंद करज) के अनुसार की जा रही हैं। दीपवीर की शादी में हर एक चीज का बेहद ही खास ध्यान रखा जा रहा है। चाहें वो शादी समारोह को सजावट से लेकर खाने पीने तक का इंतजाम हीं क्यों न हो। हर एक चीज पर दिल खोलकर खर्च किया गया है।

दीपिवार अपनी शादी में किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहते हैं इसलिए वो हर चीज पर अच्छे से ध्यान देते हुए आएं हैं। यहां तक की दीपिका और रणवीर की शादी में जिस विंटेज बोट का इस्तेमाल किया जा रहा है वो शादी में सिक्योरिटी पर किए गए खर्चे से कई ज्यादा है।

दरअसल दीपवीर की शादी में इस्तेमाल की गई विंटेज वोट की कीमत टाइम्स नाउ.कॉम के मुताबिक 4 करोड़ बताई जा रही हैं। जोकि सिक्योरिटी में किए गए खर्च से कई ज्यादा है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी शादी की सिक्यूरिटी में 1 करोड़ रूपए खर्च किए हैं। विंटेज बोट के जरिए ही दीपिका- रणवीर को शादी वाली जगह पर ले जाया जा रहा है।

इन चीजों पर भी किए करोड़ो खर्च

इसके साथ ही दीपवीर अपनी शादी के लिए इटली में 1,73,25,000 खर्च कर रहे हैं। इस विले में एक दिन का किराया 8.5 लाख से 25 लाख रुपये है। इसके अलावा यहां पर सजावट के लिए वंदना मोहन को करोड़ो रुपए दिए गए हैं। वहीं, इटली जाने से पहले ही दीपिका ने ज्वैलरी खरीद ली थी।

दीपिका पादुकोण ने 20 लाख रुपए का मंगलसूत्र लिया। इस मंगलसूत्र में केवल डायमंड लगे हुए हैं। यह बहुत ही खास तरीके से बनाया गया है। इसके अलावा दीपीका ने दो और गले का हार लिया है। इनको भी खास तरीके से डिजाइन किया गया है। इसके अलावा रणवीर सिंह के लिए 200 ग्राम का गले का चेन लिया है। ऐसा चेन रणवीर सिंह ने पद्मावत में पहना था। इस तरह दीपिका पादुकोण ने कुल चार गहने खरीदे हैं। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए बताई जा रही है।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।