दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने मचाई ‘खलबली’, KISS करते एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

किसी के परवाह किए बगैर एक दूसरे को किया गुडबाय Kiss ...

बॉलीवुड के क्यूट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को मुबंई एयरपोर्ट पर रोमांस करते हुए स्पॉट किया गया। यह सब तक हुआ जब दीपिका और रणवीर दिल्ली के एक समिट से वापस मुंबई लौट रहे थे। इस दौरान दोनों ने एयरपोर्ट पर बिना किसी के परवाह किए बगैर एक दूसरे को गुडबाय Kiss किया और तभी वो दोनों कपल कैमरे में कैद हो गए।

वहीं उनका एक और अंदाज दिल्ली में देखने को मिला जब दोनों ने ‘पद्मावत’ फिल्म के ‘हबीबी’ गाने में एक साथ सबके सामने डांस किया। इस डांस का वीडियो रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। जो कि देखने में काफी मजेदार लग रहा है। रणवीर ने ये वीडियो 5 अक्टूबर की शाम को पोस्ट किया था। जिसे अब तक करीब 3 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं रणवीर के इस पोस्ट पर उनके फैंस ने मजेदार कमेंट भी किए।

दिल्ली में शुक्रवार को हिंदुस्तान टाइम्स सम्मेलन के मौके पर रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी को लेकर राय रखी। इस मौके पर वो दोनों तनुश्री दत्ता के केस पर गंभीर भी दिखे। मंच पर शादी को लेकर कुछ अहम बातें बताई, जो कि आपको खुश कर सकती हैं और थोड़ी निराश भी।

दोनों के शादी की अफवाह को लेकर पत्रकारों ने सवाल किए। तो बेताब रणवीर बोले, ‘ये खबर तो आप रोज पढ़ ही रहे हैं। हमारी शादी कई बार तय हो गई, कई बार इंगेजमेंट हो चुकी है। इतना ही नहीं शेरवानी से लेकर तमाम चीजें तय हो गई हैं। लेकिन ऐसा कुछ हुआ तो हम जरूर बताएंगे।’ तो वहीं दीपिका ने कहा है कि रणवीर को खाने और सोने की आदत बदलनी होगी।

मुंबई एयरपोर्ट पर दीपिका और रणवीर कुछ इस अंदाज में आए नजर…

सूत्रों की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल शादी करने वाले थे लेकिन अब ये तारीख अगले साल तक टल गई है लेकिन शादी होना तय माना जा रहा है। पहले कहा जा रहा था कि 20 नवंबर को इटली में शादी करेंगे जो कि अब टल गई है। यानी कि नए साल 2019 में शादी होने वाली है।

रणवीर की बेताबी
ये तो सारी दुनिया जानती है कि रणवीर दीपिका से बेपनाह प्यार करते हैं। शादी को लेकर रणवीर ने दीपिका को पूरी आजादी दे दी है। दीपिका जब भी बोल दें तो रणवीर बारात लेकर हाजिर हो जाएंगे। यानी कि दीपिका ही डेट फाइनल करके बताएंगी। जैसे ही दीपिका की हामी मिल जाएगी दोनों कलाकार पति-पत्नी की तरह जीवन व्यतीत करना शुरू कर देंगे। वैसे दीपिका के साथ सात फेरे लेने के लिए रणवीर पूरी तरह बेताब दिख रहे हैं।

शादी में ये लोग होंगे शामिल
रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के लिए कुछ खास लोगों को ही बुलाया जाएगा। जिसमें केवल करीबी दोस्तों और परिवार शामिल होंगे। इस लिस्ट में करण जौहर, रोहित शेट्टी, संजय लीला भंसाली, अर्जुन कपूर और रणबीर कपूर का नाम कंफर्म हो चुका है। हालांकि अभी इसके लिए फाइनल लिस्ट नहीं बनी है लेकिन शादी में बहुत ही खास लोग शामिल होंगे, ये तय है। अब देखना है कि आगे इनकी शादी में क्या नया होता है।

कविता सिंह :विवाह के लिए 36 गुण होते हैं, ऐसा फ़िल्मों में दिखाते हैं, पर लिखने के लिए 36 गुण भी कम हैं। पर लेखन के लिए थोड़े बहुत गुण तो है हीं। बाकी उम्र के साथ-साथ आ जायेंगे।